फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जिले के समुचित विकास के लिए मुख्य सचिव को सौंपी जाएगी आवश्यकताओं की सूची: उपायुक्त

जिले के समुचित विकास के लिए मुख्य सचिव को सौंपी जाएगी आवश्यकताओं की सूची: उपायुक्त

Wed, 23 May 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
जिले के समुचित विकास के लिए मुख्य सचिव को सौंपी जाएगी आवश्यकताओं की सूची: उपायुक्त
जिले के समुचित विकास के लिए मुख्य सचिव को सौंपी जाएगी आवश्यकताओं की सूची: डीसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि जिले के समुचित विकास के लिए प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। इस सिलसिले में ठोस योजनाएं व कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। मंगलवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने बताया कि दादरी में जिला स्तरीय ढांचा खड़ा करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। सभी विभागों से संबंधित आवश्यकताओं की सूची तैयार कर ली गई है। इसमें विभागों के रिक्त पद, कार्यालय भवन, आवासीय सुविधा और अन्य सेवाएं शामिल हैं। यह सूची राज्य के मुख्य सचिव को सौंपी जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि शहर की सफाई के लिए नगर परिषद और प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी प्रयासरत हैं। परिषद द्वारा 94 सफाई कर्मचारियों की टीम के साथ शहर के मुख्य मार्गों व अंदरूनी कालोनियों से कूड़ा उठाया जा रहा है। इसमें नगर पार्षदों का सहयोग भी लिया जा रहा है।

बिजली विभाग द्वारा बगैर मीटर रीडिंग लिए औसत हिसाब से बिल भेजने की समस्या के बारे में बताया कि इस कार्य के लिए निगम ने एक निजी कंपनी को ठेका दे दिया है। भविष्य में रीडिंग के आधार पर ही उपभोक्ताओं को बिल भिजवाए जाऐंगे। उपायुक्त ने कहा कि दादरी में वाहनों की पार्किंग के लिए मुख्य बाजारों के आसपास स्थान चिह्नित किए जाएंगें। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए वाहनों की गति मापने के लिए विशेष वाहन मंगवाया गया है। आने वाले दिनों में तेज गति से गाड़ियां दौड़ाने वालों के चालान काटे जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि दादरी में जिला स्तर की सुविधाएं मुहैया करवाना और कृषि विज्ञान केन्द्र जैसे संस्थान स्थापित करवाना उनकी प्राथमिकता है। जिला के ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इन स्थलों की एक कॉफी टेबल बुक भी बनवाई जाएगी जिससे नागरिकों को दादरी के इतिहास की जानकारी मिल सके। इस अवसर पर एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, डीआईपीआरओ कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed