{"_id":"5aad77264f1c1b8f778b61fc","slug":"161521317670-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों खरीद का शेड्यूल हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों खरीद का शेड्यूल हुआ जारी
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
सरसों की खरीद का शेड्यूल जारी
चरखी दादरी।
दादरी नई अनाज मंडी स्थित जमींदारा सहकारी विपणन एवं प्रसाधन समिति की दुकान पर हैफेड सरसों की सरकारी खरीद कर रही है। इसके लिए सौ रुपए बोनस सहित चार हजार रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य के हिसाब से किसानों को भुगतान किया जाएगा। हैफेड ने गांव के अनुसार खरीद का कार्यक्रम निर्धारित किया है। ये जानकारी उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने दी।
उन्होंने बताया कि जमींदारा कोआपरेटिव सोसायटी की 162 नंबर दुकान पर सरसों की खरीद हो रही है। उन्होंने किसानों से अपील की वे अपनी सरसों सुखा कर लाएं और इसमें नमी की मात्रा आठ प्रतिशत से अधिक नहीं हो। इसके अलावा अशुद्ध तारामीरा दो प्रतिशत, कच्चा छुरीदार व अविकसित दाना चार प्रतिशत, दूसरे कणों की मिलावट 10 प्रतिशत और छोटे दानों की मात्रा 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि फसल लाने से पहले किसान जमींदारा सोसायटी में अपना ऑन लाइन पंजीकरण करवा लें। सरकारी गुणवत्ता के आधार पर प्रत्येक किसान से 25 क्विंटल सरसों खरीदी जाएगी।
हैफेड जिला प्रबंधक होशियार सिंह ने बताया कि 19 मार्च को गांव अचीना, बास, रानीला, भागेश्वरी, मिसरी, रावलधी, 20 मार्च को गांव भागवी, ढाणी फौगाट, मालकोस, ऊण, आदमपुर, 22 मार्च को बिगोवा, अखत्यारपुरा, असावरी, निमली, बादल, 23 मार्च को अटेला कलां, बलाली, बौंद कलां, बलकरा, हिंडोल और 24 मार्च को गांव इमलोटा, कासनी, खातीवास, निमड़ी, सांतौर के किसानों से सरसों ली जाएगी। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को आर्य नगर, बडराई, बाढड़ा, बौंद खुर्द, घसोला, 27 मार्च को कन्हेटी, गोठड़ा, अटेला खुर्द, बेरला, बधवाना, 29 मार्च को भारीवास, बिलावल, जयश्री, कपूरी, बालरोड, 30 मार्च को बरसाना, बिजणा, झींझर, बिंद्रावन, चांदवास तथा 31 मार्च को गांव भोपाली, दगडौली, कमोद, खेड़ी सनवाल व चंदेनी के किसान अपनी सरसों मंडी में ला सकते हैं। होशियार सिंह ने बताया कि किसान अपना बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड, पटवारी की प्रमाणित रिपोर्ट, आधार कार्ड या पहचान पत्र साथ लेकर आएं।