{"_id":"5952a5f54f1c1b0b478b48ad","slug":"161498588661-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में डीडीए क्लर्क की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में डीडीए क्लर्क की मौत
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छारा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। वह दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में कार्यरत था। पुलिस ने घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया गया। बताया गया है कि गिरावड़ गांव का रहने वाला संदीप (27) डीडीए में क्लर्क के पद पर तैनात था। सोमवार को वह किसी कार्य से छारा गांव में गया था। रात को काम निपटाकर वापस घर लौट रहा था। छारा के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मांडौठी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि संदीप विवाहित था। उसका दो साल का बेटा है।
वाहन की टक्कर से डीडीए क्लर्क की मौत
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से डीडीए क्लर्क की मौत