{"_id":"5bd375c0bdec2269952dbd33","slug":"151540584896-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में लगी आग, चालक बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में लगी आग, चालक बचा
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड पर पीडीएम फ्लाईओवर के पास चलती कार में आग लग गई। चालक ने जैसे-तैसे गाड़ी रोककर अपना बचाव किया। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती कार जल चुकी थी। दिल्ली के सुभाष नगर का निवासी परिमल बसु वीरवार को किसी काम के सिलसिले में रोहतक गया था। घनी रात को वह वापस दिल्ली के लिए चला। जब पीडीएम फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी में आग लग गई। आग तेजी से बढ़ती जा रही थी। परिमल ने आनन-फानन में गाड़ी रोककर अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही एचएसआईआईडीसी दमकल केंद्र से एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, सीएनजी किट से गैस रिसाव आग लगने का कारण बताया जा रहा है।