{"_id":"5bb66c76867a55293b2cbc01","slug":"151538681974-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में जलभराव से मिली राहत, गलियों से खड़ा पानी बना आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में जलभराव से मिली राहत, गलियों से खड़ा पानी बना आफत
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंदकलां। डीच ड्रेन टूटने के 10 दिन बाद तक भी बौंदकलां कस्बा के निवासियों को जलभराव से राहत नहीं मिल पाई है। हालांकि घरों से पानी की निकासी हो चुकी है लेकिन अभी तक मुख्य सड़कों और गलियों में पानी जमा है। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियां झेलनी पड़ रही है। सिंचाई विभाग ने पानी निकासी के लिए 35 मोटरें और 13 पंप सेट लगा रखे हैं लेकिन ये इंतजाम भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। कस्बा के लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है।
ड्रेन टूटने के चलते आए पानी के कारण वीरवार तक बौंद ऊण संपर्क मार्ग पर श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर अभी भी पानी जमा है। यहां पर ग्रामीणों को अभी भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीण नरेश सिंह, रवि कौशिक, राजेंद्र सिंह व मनोज सिंह ने बताया कि पानी निकासी के लिए पहली बार ड्रेन टूटने पर बाबा हरदयाल दास मंदिर के गेट के पास बिजली की मोटर लगवाई गई थी जिससे जल्द ही पानी की निकासी हो गई थी। इस बार दो ट्रैक्टरों से ही पानी की निकासी करवाने के बाद भी जलभराव से राहत नहीं मिल पाई है। इसका कारण रोहतक मार्ग पर ड्रेन से पानी का उठान नहीं होना है। ग्रामीणों ने बताया कि ड्रेन का पानी वहीं आसपास के खेतों में फैल रहा है। वहीं, बौंदकलां से बौंदखुर्द व रणकोली की ओर जाने वाले रास्ते पर भी अभी पानी जमा है। इस रास्ते पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पढ़ता है और स्कूल पहुंचने के लिए बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस रास्ते पर अभी भी एक से डेढ़ फुट पानी जमा होने के कारण समस्या बनी हुई है। डोभी तालाब, डागवाला जोहड़ और बालसर तालाब के पास लगती गलियों में पानी की समस्या बनी हुई है।