फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पॉवर वर्कर यूनियन ने सौंपा एसडीओ को ज्ञापन

पॉवर वर्कर यूनियन ने सौंपा एसडीओ को ज्ञापन

Tue, 05 Jun 2018 01:31 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
पॉवर वर्कर यूनियन ने सौंपा एसडीओ को ज्ञापन
पॉवर वर्कर यूनियन ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बेरी। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की एक बैठक सोमवार को सब यूनिट के दोनों प्रधान कुलदीप व सुरेंद्र रंगा की अध्यक्षता में बेरी में हुई। जिसमें एसडीओ के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपा गया। गेट मीटिंग का संचालन सब यूनिट सचिव कर्मवीर ने किया। बैठक में कर्मचारियों ने विरोध गेट मीटिंग 2014 में कच्चे कर्मचारियों की नीति बनाकर स्थायी करने के मामले में हाईकोर्ट के फैसले को भाजपा सरकार की नाकामी करार दिया है।

यूनिट प्रधान भूपेंद्र यादव, ब्लाक प्रधान राकेश दुजाना व सब यूनिट के प्रधान ने संयुक्त रुप से कहा कि सरकार इस मामले में जोरदार पैरवी करने में नाकामयाब रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पक्का करने की नीति की पॉलिसी पिछली सरकार द्वारा बनाई गई थी मौजूदा सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है जिसकी गाज प्रदेश के हजारों कर्मचारियों पर गिर सकती है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर केस की पैरवी ठीक तरह से की होती तो आज यह नतीजा नहीं होता। उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 750 फीडरों की फ्रेंचाइजी के खिलाफ यूनियन 4 जून से 17 अगस्त तक मुख्यमंत्री के गृह जिला करनाल में पड़ाव डालेगी। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 18 अगस्त को करनाल में बिजली कर्मचारी राज्य स्तरीय आक्रोश रैली प्रदर्शन में शामिल होगा। सर्व कर्मचारी संघ द्वारा 12 जून को जिला मुख्यालय पर धरना देगा व 28 जून को जिला मुख्यालय पर जेल भरो आंदोलन में बिजली कर्मचारी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा। इस विरोध गेट मीटिंग मे भूपेंद्र यादव, उमेद,राजेश, विरेन्द्र, प्रदीप, संदीप, सुनील, राकेश, रिंकू, पवन, अनिल सिंधू, देवेंद्र, अरविंद, विक्रम, राजपाल, मैनपाल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed