फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कर्मियों ने रोष प्रदर्शन कर पक्ष व विपक्ष विधायक को सौंपा ज्ञापन

कर्मियों ने रोष प्रदर्शन कर पक्ष व विपक्ष विधायक को सौंपा ज्ञापन

Sun, 11 Feb 2018 01:01 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
कर्मियों ने रोष प्रदर्शन कर पक्ष व विपक्ष विधायक को सौंपा ज्ञापन
मांगों के लिए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

चरखी दादरी।
हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी के कर्मचारियों ने शनिवार को मांगों के लिए प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने दादरी विधायक राजदीप फौगाट और बाढड़ा विधायक सुखविंद्र मांढ़ी प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। सर्वप्रथम स्थानीय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिलास्तरीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान विजय लांबा व संचालन सचिव महेंद्र सांगवान ने किया। कर्मचारियों ने नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रोष जुलूस भी निकाला।
उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने चुनावी घोषणापत्र में कच्चे कर्मियों को पक्का करने, पंजाब की तर्ज पर वेतनमान देने, न्यूनतम वेतन 15 हजार करने, हर वर्ष 2 लाख बेरोजगारों को स्थायी नौकरी देने समेत कई वादे किए थे। आज सरकार इन वादों को पूरा करने से पीछे हट रही है। विजय लांबा ने बताया कि मांग पत्र लागू करवाने के लिए प्रदेश के शिक्षा मंत्री के महेंद्रगढ़ आवास पर 17 दिसंबर से कर्मचारियों अनिश्चित धरने पर हैं। हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी, तानाशाही व हिटलरशाही के खिलाफ कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। 25 फरवरी को शिक्षा मंत्री आवास पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य अध्यक्ष संदीप सांगवान ने बताया कि शिक्षा विभाग में एजुसेट चौकीदार को मात्र एक हजार महीना, मिड-डे मिल भोजन माता को 2500, कंप्यूटर ऑपरेटर को 8100, पार्ट टाइम को तीन से चार हजार वेतन देकर अधिक काम कराया जा रहा है। शिक्षा विभाग के लिपिकों को 30 सालों की सेवा उपरांत भी पदोन्नति प्रदान नहीं की जा रही। कर्मचारियों ने मांगों को जल्द न माने जाने की सूरत में बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। विधायकों व उनके प्रतिनिधियों ने उनकी मांगों को विधानसभा में रखते हुए हल करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कृष्ण भागवी, रविंद्र जाखड़, विजय शर्मा, रामपाल, अशोक, सूरजन, संतरा देवी, सतीश, जोगेंद्र, चांद सिंह, ओमप्रकाश, महेंद्र कुमार, सुमित्रा, अनिता, सरोज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed