फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महिला पार्षद बोलीं, जिले में बने राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम

महिला पार्षद बोलीं, जिले में बने राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम

Mon, 15 Jan 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
महिला पार्षद बोलीं, जिले में बने राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम
महिला पार्षद बोलीं, जिले में बने राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर की महिला पार्षदों ने भी गांव समसपुर में खेल स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का बनाने की मांग की है। इनका कहना है कि चरखी दादरी के खिलाड़ी अरसे से स्टेडियम की मांग करते आ रहे हैं। खिलाड़ियों की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से ही खिलाड़ियों को ए ग्रेड की सुविधाएं मिल सकेंगी। इस बारे में बार एसोसिएशन, सामाजिक संगठन, खेल संघ, मार्केट प्रधान भी इस मांग को लेकर अपनी आवाज मुखर कर चुके हैं। शहर के सभी सामाजिक संगठन भी राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज चुके हैं।
अब शहर की महिला पार्षदों ने गांव समसपुर में मंजूर खेल स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का बनाए जाने की जोरदार मांग की है। महिला पार्षद यहां बहालगढ़ की तर्ज पर राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाए जाने की मांग कर रही हैं ताकि यहां के को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिल सकें। इन महिला पार्षदों ने मंजूर समसपुर स्टेडियम का अभी से राष्ट्रीय स्तर का दर्जा बढ़ाए जाने की मांग की है। इन महिला पार्षदों का कहना है कि यहां बनने वाले स्टेडियम में सभी प्रकार के खेलों कुश्ती, फुटबाल, हॉकी के मैदान राष्ट्रीय स्तर के बनाए जाने चाहिए। जिले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की कमी नहीं है जिले के खिलाड़ी समय-समय पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत रहे हैं।
विज्ञापन

गांव समसपुर में राष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनने से चरखी दादरी ही नहीं आसपास के खिलाड़ियों को भी सुविधा होगी। यहां राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निखरकर आएंगे। राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से क्षेत्र के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकेंगे। राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम होने के बाद ही खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिलेंगी। समसपुर में मंजूर हुए खेल स्टेडियम में आधुनिक स्तर की राष्ट्रीय खेल सुविधाएं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद सुमन देवी, वार्ड एक
जिले के खिलाड़ियों ने सदा चरखी दादरी का गौरव एवं मान बढ़ाया है। जिले में अब राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाना चाहिए। यहां सभी प्रकार के खेलों के मैदान बनने चाहिए। स्टेडियम में सभी प्रकार के खेलों की राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं होनी चाहिए। खेल स्टेडियम में खेल का सामान भी फ्री में मिलना चाहिए। उनकी मांग की है कि सरकार को इस पर जल्द ही निर्णय लेना चाहिए। खिलाड़ी को हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी तभी वह आगे बढ़ पाएगा।
ज्योति, वार्ड-12
खेलों में चरखी दादरी जिले का विशेष योगदान रहा है। इसे बनाए रखने के लिए गांव समसपुर में राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाया जाना जरूरी है इससे शहर और गांवों के वार्ड 12 पार्षद को फायदा पहुंचेगा। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिलनी जरूरी हैं ताकि वे चरखी दादरी का नाम रोशन कर सके। स्टेडियम की चरखी दादरी में काफी समय से जरूरत बनी रही है। सरकार को जल्द ही इसकी घोषणा करानी चाहिए। - ऊषा चौहान, पार्षद, वार्ड- 14

चरखी दादरी में आज तक खेल स्टेडियम न बनना इस क्षेत्र के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव और उपेक्षा ही कही जाएगी। अब तो सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए। खिलाड़ियों को उपेक्षित नहीं रखना चाहिए। सभी खिलाड़ियों को उचित अवसर मिलने चाहिए। स्टेडियम में प्रत्येक खेल का मैदान राष्ट्रीय स्तर का बनना चाहिए । खेल स्टेडियम न होने से खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के अवसर नहीं मिल पाते। इस समय खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। - बबीता, पार्षद वार्ड-15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed