फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गोरैया ने 18 से घटाकर 5 फीसद किया जीएसटी

गोरैया ने 18 से घटाकर 5 फीसद किया जीएसटी

Sat, 06 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
गोरैया ने 18 से घटाकर 5 फीसद किया जीएसटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
हरियाणा पर्यटन के बहादुरगढ़ स्थित पर्यटन केंद्र गौरैया में रेस्त्रां की सेवाएं लेने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। यहां के प्रबंधन द्वारा ग्राहकों से रेस्त्रां में 5 के बजाय 18 फीसदी जीएसटी वसूले जाने के संबंध में अमर उजाला के शुक्रवार के अंक में छपी खबर का असर हुआ। प्रबंधन ने शुक्रवार से ही 18 फीसदी से घटाकर जीएसटी 5 फीसदी वसूलना आरंभ कर दिया है।
अमर उजाला ने शुक्रवार को माई सिटी बहादुरगढ़-झज्जर में खबर लगाई थी कि गौरैया पर्यटन केंद्र में रेस्त्रां में भोजन करने वाले ग्राहकों से बिल में 5 के बजाय 18 फीसदी जीएसटी वसूलकर 13 फीसदी की चपत लगाई जा रही है। इस खबर को पढ़ गौरैया का प्रबंधन जागा और घटाकर 5 फीसदी जीएसटी लेना शुरू कर दिया। इससे ग्राहकों ने बहुत राहत महसूस की।
विज्ञापन

बोले रेस्त्रां में आए ग्राहक
शुक्रवार की शाम रेस्त्रां में भोजन करने आए रवींद्र और उसके साथी ने कहा कि वे हफ्ते-दस दिन में यहां आते रहते हैं। लेकिन जीएसटी के कारण बिल अधिक लगता था। अब 13 फीसदी जीएसटी घटने से राहत मिली है। अपने व्यवसाय के संबंध में सहकर्मी के साथ बहादुरगढ़ आए सुंदर ने कहा कि बहादुरगढ़ के दूसरे रेस्त्राओं के मुकाबले गौरैया में बैठकर भोजन करने से बेहद सुकून मिलता है। लेकिन 18 फीसदी जीएसटी बहुत चुभने लगा था। अब 5 फीसदी होने की खबर राहत की बात है और अब भविष्य में भी यहां की सेवाएं लेना परेशान नहीं करेगा। जींद से आए पर्यटक डॉ. आशु शर्मा ने जीएसटी घटने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अधिकारी
अपने राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के मुताबिक ही रेस्त्रां के ग्राहकों से 18 फीसदी जीएसटी वसूला जा रहा था। अधिकारियों के निर्देश मिलने के तुरंत बाद शुक्रवार से ही जीएसटी 13 फीसदी घटाकर 5 फीसदी कर दिया है।
- अशोक चोपड़ा, प्रबंधक, गौरैया पर्यटन केंद्र, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed