{"_id":"5a3ff6c04f1c1b502b8b673a","slug":"151514141376-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों का हब बन रहा है दादरी जिला: सुखविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों का हब बन रहा है दादरी जिला: सुखविंद्र
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलों का हब बन रहा है दादरी जिला: सुखविंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पूरे विश्व में मुक्केबाजी में अपने खेल के लिए जरिए एक खास पहचान बना चुके मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले से संबंधित विजेंद्र सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों का इस खेल में एक अहम मुकाम है। भिवानी क्षेत्र को तो वैसे ही मुक्केबाजी में मिनी क्यूबा की उपाधि प्राप्त है। प्रदेश की मनोहर सरकार भी खिलाड़ियों के लिए ऐसी खेल नीतियों पर आगे बढ़ रही है जो कि युवाओं को अधिक से अधिक मौके प्रदान करें। बाढड़ा के विधायक सुखविंद्र मांढ़ी रविवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक ओरियंटल सुपर मिडिल वेट में विजेंद्र सिंह की जीत के बाद खिलाड़ी को मिलकर उसे शुभकामनाएं प्रदान कर रहे थे। उनके साथ ही इस मैच को देखने के लिए भादरा विधायक संजीव बैनीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष थ्रो बाल प्रदीप रूदड़ौल, राज गोठडा, अजय खाटू, पहलवान पंच विरेंद्र मैहड़ा, सुनील पालड़ी आदि पहुंचे। उन्होंने मैच देखकर विजेंद्र सिंह हौसला बढ़ाया और जीत की बधाई दी।