{"_id":"5b047a1b4f1c1bd5408b747e","slug":"141527020059-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की हड़ताल के बाद रात और दिन में खूब जलाया जा रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की हड़ताल के बाद रात और दिन में खूब जलाया जा रहा कूड़ा
Updated Wed, 23 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में सफाई कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल को लगभग दो सप्ताह हो गए हैं। विभिन्न स्थानों पर गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं। हैरत की बात तो यह है कि इस कूड़े को उठाने की बजाय अब दिन ही नहीं रात को भी आग के हवाले किया जा रहा है। इससे वायु प्रदूषण तो होता ही है, साथ ही आसपास के दुकानदारों व लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार की रात करीब सवा 9 बजे जहां रेलवे रोड पर ड्रेन के नजदीक कूड़े को आग के हवाले किया गया। वहीं मंगलवार की सुबह अनाज मंडी में लगे कूड़े के ढेर में आग लगाई गई। इससे चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आया। अनाज मंडी के निवासियों के साथ-साथ रेलवे रोड के दुकानदारों को रात के समय काफी परेशानी हुई।
नगर परिषद के ईओ अपूर्व चौधरी का कहना है कि नगर परिषद में फिलहाल सफाई कर्मियों की भर्ती की जा रही है। सोमवार को 65 कर्मचारियों की भर्ती की गई। अगले एक-दो दिनों में समस्या का समाधान हो जाएगा। जल्द ही शहर में लगे कूड़े के ढेर उठवाए जाएंगे।