फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लोकतंत्र में आपकी पहचान.........हर हाल में करें मतदान

लोकतंत्र में आपकी पहचान.........हर हाल में करें मतदान

Tue, 19 Mar 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र में आपकी पहचान.........हर हाल में करें मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही सभी पार्टियों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। फिलहाल सेना तो तैयार हो गई है। लेकिन सेनापतियों की घोषणा न होने के चलते चुनावी रण अभी थमा हुआ है। बहादुरगढ़ में 12 मई को मतदान होना है। इसको देखते हुए लोगों ने शहरवासियों से अपील की है कि वह हर हाल में मतदान के महापर्व में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत बनाए। ज्यादातर लोगों का कहना है कि वे साफ छवि वाले उम्मीदवार व रोजगार के पक्ष में वोट करेंगे।

इस महापर्व पर हमें एकजुट होकर एक मजबूत सरकार को चुनना है। जो युवाओं के रोजगार व भारत के विकास के लिए काम करे। वोट डालना हमारा अधिकार और कर्तव्य भी है। आदर्श नागरिक वही है तो अपने अधिकारों व कर्तव्य को समझे। हमे साफ छवि वाले उम्मीदवार को वोट करना चाहिए।
विज्ञापन

जगत सिंह

नई सरकार का मजबूती से चयन करें। हर वोटर को सही देशहित में काम करने वाली सरकार को वोट देना चाहिए। युवाओं के लिए रोजगार व पुरानी पेंशन बहाली करने वाली सरकार को चुनें। किसी भी पार्टी के प्रलोभन में न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय पाल

हमें देशहित के लिए मतदान जरूर करना चाहिए। खासकर युवाओं को इसके लिए आगे आना चाहिए। वोटर को वोट करने के दौरान किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। वोट के अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। लोकतंत्र में आपके एक वोट की अमूल्य कीमत है। वोट का मूल्य नहीं।

अंजुल शर्मा

देश की उन्नति को ध्यान में रखते हुए नई सरकार को चुनना चाहिए। मेरा मत किसी भी पार्टी की जीत हार में महत्वपूर्ण हो सकता है। सोच समझकर इसका इस्तेमाल करूंगी। मतदान करना मेरे लिए गर्व की बात है।
सरला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed