फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रन फॉर कंट्री-वोट फॉर कंट्री में आज दौड़ लगाएंगे युवा, विजेता युवा को मिलेगी बुलेट और युवती को स्कूटी

रन फॉर कंट्री-वोट फॉर कंट्री में आज दौड़ लगाएंगे युवा, विजेता युवा को मिलेगी बुलेट और युवती को स्कूटी

Mon, 14 Jan 2019 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
रन फॉर कंट्री-वोट फॉर कंट्री में आज दौड़ लगाएंगे युवा, विजेता युवा को मिलेगी बुलेट और युवती को स्कूटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। मकर संक्रांति के अवसर पर सोमवार को जहांआरा बाग स्टेडियम से राजकीय नेहरू कॉलेज तक मतदाता जागरूकता के लिए रन फॉर कंट्री-वोट फॉर कंट्री का आयोजन किया जाएगा। रन फॉर कंट्री-वोट फॉर कंट्री के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। युवा व युवतियों के लिए अलग-अलग मैराथन की व्यवस्था की गई है। रन फॉर कंट्री-वोट फॉर कंट्री युवा मतदाताओं को वोटिंग करने व देश भक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए अपनी तरह ही अनूठी मैराथन होगी। एडीसी ने कहा कि प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री की पहल पर यह मैराथन आयोजित की जा रही है। इस दौरान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओपी धनखड़ स्वयं मैराथन के दौरान उपस्थित रहेंगे। एडीसी ने कहा कि समापन पर इनाम वितरण समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ विजेताओं को सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा विजेता को बुलेट मोटरसाइकिल व युवती को स्कूटी के अतिरिक्त भी दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वालों को आकर्षक इनाम मिलेंगे। लड़कों व लड़कियों के वर्ग में दूसरे स्थान के लिए 10-10 स्पोर्ट्स साइकिलें तथा 100-100 ट्रैक सूट इनाम स्वरूप दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मैराथन में एकरूपता के लिए सभी भागीदारों को टी शर्ट भी जहांआरा बाग स्टेडियम के इंट्री गेट पर दी जाएगी

ड्रोन कैमरे से रहेगी प्रतिभागियों पर नजर
मैराथन जहांआरा बाग स्टेडियम से सोमवार को सुबह प्रात: 11 बजे होगी। कृषि मंत्री इस मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि मैराथन रूट पर ड्रोन कैमरे की निगरानी रहेगी ताकि कोई भी भागीदार या अन्य बीच में इंट्री न कर पाए। उन्होंने कहा कि भागीदारों के लिए मैराथन रूट पर पेयजल, चिकित्सा सेवा आदि की व्यवस्था की गई है। समापन समारोह में सभी भागीदारों के लिए जलपान व देसी घी के हलवे की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को लेकर लगाए 14 विशेष नाके
जहांआरा बाग स्टेडियम से पुलिस लाइन तक मार्ग पर सुरक्षा व यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। विशेष रूप से आयोजित दौड़ के लिए पुलिस द्वारा चप्पे-चप्पे पर निगरानी सहित सुरक्षा के कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ-साथ विशेष नाके भी लगाए गए है। झज्जर शहर व झज्जर से बहादुरगढ़ रोड क्षेत्र में अलग-अलग विशेष सुरक्षा नाके लगाए गए हैं। जहांआरा बाग स्टेडियम से शुरू होकर भगत सिंह चौक, शिव मंदिर चौक छोटा बाईपास, सेक्टर-9 रोड छोटा बाईपास से होते हुए बहादुरगढ़ रोड पर नेहरू कॉलेज से होते हुए पुलिस लाइन झज्जर में जाकर संपन्न होगी। सुरक्षा प्रबंधों के तहत अलग अलग चिह्नित स्थानों पर 14 विशेष नाके लगाए गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ियों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था
स्टेडियम में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों की गाड़ियों के लिए स्टेडियम के सामने हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यालय के प्रांगण तथा सिविल अस्पताल झज्जर के प्रांगण में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आमजन के वाहनों के लिए श्रीराम ओपन थिएटर के सामने व कैनाल रेस्ट हाउस के सामने खाली जगह तथा हैफेड गोदाम के साथ खाली जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed