{"_id":"59f0eb984f1c1bd7538b9430","slug":"131508961176-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमेश ने रोहतक के पहलवान को हराकर जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमेश ने रोहतक के पहलवान को हराकर जीता स्वर्ण पदक
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजेता पहलवान उमेश का किया स्वागत
चरखी दादरी।
कालेज रोड स्थित बहादुर सिंह अखाड़ा परिसर में मंगलवार को खिलाड़ियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक पहलवान यासिन खान और कोच बलवान ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान अखाड़ा के पहलवान उमेश को सम्मानित किया गया। उमेश ने 20 से 23 अक्तूबर तक मेवात में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के दौरान कुश्ती के 58 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। खिताबी मुकाबले में उमेश ने रोहतक के पहलवान को 10-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विजेता पहलवान ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अखाड़ा संचालक पहलवान यासिन खान को दिया। इस मौके पर मनफूल पांडवान, छोटे पहलवान, पवन, जतिन, पीटी, ध्रुव, नीरज, दक्ष, योगेश, गौरव, मेघा, अंजलि, अंकिता, चांद पहलवान, संजय फौजी, विनोद, प्रवीन सैनी, राजबीर, काले, रविंद्र, छोटूराम, बोदे, ईश्वर प्रधान, रसीद खान मौजूद रहे।