फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   होटल, बैंक्वट हाल व गार्डन में अब नहीं होंगे डिस्पोजल यूज, 50 किलो से अधिक कूड़ा निकला तो खुद करना होगा वेस्ट मैनेजमेंट

होटल, बैंक्वट हाल व गार्डन में अब नहीं होंगे डिस्पोजल यूज, 50 किलो से अधिक कूड़ा निकला तो खुद करना होगा वेस्ट मैनेजमेंट

Wed, 10 Apr 2019 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
होटल, बैंक्वट हाल व गार्डन में अब नहीं होंगे डिस्पोजल यूज, 50 किलो से अधिक कूड़ा निकला तो खुद करना होगा वेस्ट मैनेजमेंट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। कचरा प्रबंधन व पॉलिथीन पर प्रतिबंध के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल सख्त हो गया है। इसका असर यह है कि डिस्पोजल यूज करने वाले होटलों, बैंक्वट हॉल तथा गार्डन मालिकों को नोटिस देने की तैयारी कर ली गई है। नगर पालिका ने 70 ऐसे प्रतिष्ठानों को चिह्नित भी कर लिया है, जिन्हें 15 अप्रैल तक नोटिस भेज दिया जाएगा। डिस्पोजल ही नहीं नपा कूड़ा प्रबंधन के लिए भी इन पर सख्ती दिखाएगी। जिस भी प्रतिष्ठान से एकमुश्त 50 किलो से अधिक कूड़ा निकलेगा, उन्हें इसका प्रबंधन खुद ही करना होगा। नोटिस में साफ निर्देश होंगे कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनका चालान नपा के द्वारा किया जाएगा।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय कमेटी गठित
उपायुक्त संजय जून की अध्यक्षता में जिले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी नियमित रूप से प्रदूषण नियंत्रण को लेकर उठाए गए कार्यों के प्रति जवाबदेह होगी। कमेटी की अध्यक्षता उपायुक्त करेंगे व नगराधीश इसके नोडल अधिकारी तथा आरओ प्रदूषण इसके सदस्य सचिव होंगे। इसके अतिरिक्त कमेटी में अतिरिक्त उपायुक्त, संबंधित उपमंडल अधिकारी (ना.), संपदा अधिकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सिविल सर्जन झज्जर, डीटीपी, संयुक्त निदेशक जिला उद्योग केंद्र, संबंधित एमसी ईओ व सचिव, सीएसआई व सेनेटरी इंस्पेक्टर इसके सदस्य होंगे।
विज्ञापन


दुकानदारों को किया जाएगा जागरूक
शहर में दुकानदारों को डिस्पोजल व पॉलीथिन बिक्री नहीं करने के लिए नपा जागरूकता अभियान की शुरुआत करेगा। अभियान के तहत दुकानदारों को समझाया जाएगा कि वे भविष्य में पॉलीथिन व डिस्पोजल की बिक्री नहीं करेंगे, अगर ऐसा करेंगे तो उनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नपा बनाएगी बर्तन संग्रहण केंद्र
धर्मशालाओं व दूसरे सामुदायिक भवनों में होने वाले कार्यक्रमों में डिस्पोजल बैन किए जाने के बाद लोगों को अधिक बर्तनों की आवश्यकता होगी। ऐसे में टेंट हाउस मालिकों से उन्हें अधिक चार्ज पर देने होंगे। आम लोगों को ऐसी स्थिति से बचाने के लिए नपा अपना खुद का बर्तन संग्रहण केंद्र बनाने पर विचार कर रही है। इसके बाद मध्यम वर्गीय परिवारों के लोगों को इससे मदद मिलेगी।


होटल, बैंक्वट हॉल व गार्डन मालिकों को नोटिस भेज कर डिस्पोजल बंद करने तथा अपना कचरा प्रबंधन करने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। अगर किसी ने निर्देश नहीं माने तो उसका चालान किया जाएगा।
नरेंद्र सैनी, नपा सचिव, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed