फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सांजरवास सब स्टेशन की बढ़ेगी क्षमता, 20 गांवों को मिलेगी बिजली किल्लत से निजात

सांजरवास सब स्टेशन की बढ़ेगी क्षमता, 20 गांवों को मिलेगी बिजली किल्लत से निजात

Mon, 19 Mar 2018 01:43 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
सांजरवास सब स्टेशन की बढ़ेगी क्षमता, 20 गांवों को मिलेगी बिजली किल्लत से निजात
सांजरवास सब स्टेशन पर लगाए जाएंगे 10-10 एमवीए के ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

बौंदकलां।
33 केवीए सब पावर स्टेशन सांजरवास के अधीन आने वाले सभी 20 गांवों को अप्रैल माह से बिजली कटों से निजात मिल जाएगी। इसके लिए बिजली निगम मार्च के अंत तक पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने पर कार्य कर रहा है। फिलहाल सांजरवास पावर सब स्टेशन में 6.3, 8 और 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर पर फीडर चलाए जा रहे है। अब विभाग के अधिकारियों ने 6.3 और 8 एमवीए के ट्रांसफार्मर की जगह पर 10-10 एमवीए के ट्रांसफार्मर रखने के लिए प्रपोजल भेजा हुआ है। मार्च के अंत तक योजना को स्वीकृति मिलने के बाद 20 गांवों में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
जानकारी के अनुसार सब स्टेशन की क्षमता करीब 800 एंपियर है लेकिन इस समय करीब 1200 एंपियर लोड चलने से निगम के अधिकारी एकसाथ सभी फीडरों में बिजली सप्लाई नहीं कर पा रहे। इससे बार-बार बिजली के कट लग रहे हैं। इस समय 33 केवीए सब पावर स्टेशन सांजरवास से 20 गांवों के 12 फीडरों में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। मार्च माह में सभी फीडरों का लोड 1200 एंपीयर चल रहा है, लेकिन पावर हाउस की क्षमता के अनुसार केवल 800 एंपियर लोड ही चलाया जा सकता है। इसके बाद मई जून तक पावर सब स्टेशन का लोड बढ़कर 1650 एंपियर तक पहुंच जाएगा। ऐसे में सभी फीडरों पर बिजली आपूर्ति देने के लिए बिजली कर्मचारियों को फीडरों पर बिजली के कट लगाने पड़ते है। इससे गांवों को शेडयूल के अनुसार भी बिजली नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

बिजली निगम की लोड को नियंत्रित करने के लिए ये है योजना
चरखी पावर हाउस के 20/25 एमवीए के ट्रांसफार्मर पर फिलहाल जीरो आरडी और सांजरवास पावर सब स्टेशन को बिजली दी जा रही है। जबकि 45/50 एमवीए के ट्रांसफार्मर से धारेडू पावर और 33 केवीए पावर सब स्टेशन मोरवाला और बत्तर खेड़ी को बिजली दी जा रही है। बिजली निगम सांजरवास के अधिकारियों ने सांजरवास सब स्टेशन के लोड को देखते हुए उच्च अधिकारियों से 45/50 एमवीए ट्रांसफार्मर से जोड़ने के लिए प्रपोजल भेज रखा है। सांजरवास पावर हाउस के लिए चरखी पावर हाउस में 300 एंपियर की सीटी लगी हुई है। जिससे केवल अधिकतम 900 एंपियर ही लोड डाला जा सकता है। इसकी जगह 400 एंपियर की सीटी लगाई जाएगी जिससे क्षमता बढ़कर 1200 एंपियर लोड की हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
हमने अधिकारियों को ओवरलोड की समस्या से अवगत करवाया था और समस्या के समाधान के लिए निगम प्रयासरत है। निगम उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द समस्याओं से निजात दिला देगा।
एसडीओ अमनदीप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed