फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आठ माह से वेतन न मिलने पर डीसी से मिले

आठ माह से वेतन न मिलने पर डीसी से मिले

Thu, 28 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
आठ  माह से वेतन न मिलने पर डीसी से मिले
आठ माह से वेतन न मिलने पर डीसी से मिले
विज्ञापन

चरखी दादरी।
करीब आठ माह से वेतन न मिलने पर पटवारियों का शिष्टमंडल डीसी से मिला तथा वेतन दिलवाए जाने की मांग की। सिंचाई विभाग में कार्यरत पटवारी मनोज कुमार, रामबाबू, हरगोबिंद, जयपाल ने डीसी को ज्ञापन में बताया कि वे चरखी दादरी लोहारू डिविजन में डीसी रेट पर कार्यरत हैं। वे पिछले करीब आठ वर्षों से कार्य कर रहे हैं लेकिन अब उन्हें पिछले करीब आठ माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है इससे उनके समक्ष आजीविका का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि कुछ पटवारियों को वेतन मिल चुका है लेकिन उन्हें वेतन नहंी मिला है। ज्ञापन में बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार भिवानी विभाग अधिकारियों से भी मिले हैं लेकिन कोई अमल नहीं किया गया। बुधवार को इन पटवारियों ने डीसी विजय कुमार को सौंपकर वेतन दिलवाए जाने की मांग की है। डीसी ने जल्द ही वेतन दिलवाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed