{"_id":"594981024f1c1bfb0e8b46f2","slug":"121497989378-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें नहीं मानी तो होगी आर-पार की लड़ाई : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें नहीं मानी तो होगी आर-पार की लड़ाई : दीपेंद्र
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने 25 जून को रेवाड़ी में किसान पंचायत रखी है। जहां प्रदेशभर से किसान पहुंचेंगे। वहां चुनाव के समय भाजपा सरकार द्वारा किसानों को फसल की लागत के ऊपर 50 प्रतिशत मुनाफा देने के वादे समेत किसानों के हित में 14 अन्य मांगे मानने पर मौजूदा भाजपा सरकार को मजबूर किया जाएगा। यदि सरकार किसानों की उक्त मांगें नहीं मानती है तो आर-पार की लड़ाई होगी। उक्त बातें यूपीएससी परीक्षा पास करने वाली छात्रा प्रीति के सम्मान समारोह में पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा ने अभिनंदन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कही।
सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से अब तक किसान की आर्थिक हालत बद से बदतर होती जा रही है। जब किसान भाजपा सरकार से अपनी फसल की जायज कीमत जैसी मांग उठाता है तो संवेदनहीन हो चुकी सरकार कहीं उस पर लाठी चलाती है तो कहीं छाती पे गोली मार देती है। लेकिन अब समय आ गया है कि सभी एकजुट होकर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं और भाजपा को अपने सारे वादे पूरे करने पर मजबूर करें।
उन्होंने कहा कि चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के दस साल के कार्यकाल में किसान खुशहाल था, किसानों को अपनी फसल का सही और फायदेमंद दाम मिलता था, ब्याज मुक्त कृषि ऋण की सुविधा थी और देश में सबसे सस्ते रेट पर अबाध बिजली मिलती थी। लेकिन अब भाजपा के सत्ता में आने के बाद पिछले तीन साल से किसानों को खेत से लेकर मंडी तक लूटा जा रहा है। यही कारण है कि पूरे देश में कृषि संकट गहराता जा रहा है।