{"_id":"5aca74744f1c1b526b8b4735","slug":"11523217524-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के खोदे गड्ढों को भर रही है भाजपा सरकार : दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के खोदे गड्ढों को भर रही है भाजपा सरकार : दलाल
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल ने कहा कि उनकी भाजपा सरकार कांग्रेस द्वारा खोदे गए गड्ढों को भर रही है। गरीबों के घर तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। दलाल लाइनपार में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
अपने जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को बिजेंद्र दलाल ने लाइनपार के वार्ड-9 का दौरा किया। इस दौरान लोगों ने दलाल के समक्ष कई समस्याएं रखी। लोगों ने कहा कि वार्ड में कई गलियां कच्ची हैं। पीने के पानी के कनेक्शन नहीं हैं और निकासी व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं। इस पर दलाल ने मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए।
दलाल ने लोगों को पार्टी की विचारधारा और सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने गरीबों को उनके घर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। राशन वितरण आनलाइन किया गया जिसके बाद गरीबों को उनके हक का पूरा राशन मिल रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत अब गरीब के घर में भी रसोई गैस का सिलिंडर पहुंच गया है। गरीब, किसान, मजदूर, कामगार, व्यापारी और कर्मचारी हर वर्ग के संपूर्ण उत्थान का काम भाजपा ने किया है। इस मौके पर काला पहलवान, पीके पहलवान, कृष्ण पहलवान, माले राठी, जयभगवान, जितेंद्र, मोनू, फूल रानी, धनपति, कृष्णा, बबीता और सत्ते आदि मौजूद थे।