{"_id":"5a7f4fe74f1c1bc83b8b60f6","slug":"11518292967-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताऊ ले जा यो नोट, पूरी पिलसण मन्नै ए देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताऊ ले जा यो नोट, पूरी पिलसण मन्नै ए देगा
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
बाईपास पर गोवंश के लिए बन रहे अस्पताल के निर्माण हेतु आयोजित कार्यक्रम में सपना चौधरी का बड़ा क्रेज रहा। सपना चौधरी के ठुमकों को देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ जुटी। सपना चौधरी की पहली ही रागनी पर भीड़ से एक बुजुर्ग ने बैरिकेट लांघा और सपना चौधरी तक पहुंच गया। हालांकि वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे स्टेज के ठीक निकट पकड़ लिया लेकिन फिर भी वह सपना चौधरी को दो हजार रुपये का नोट देने में कामयाब हो गया। जिस पर सपना चौधरी ने चुटकी लेते हुए कहा कि ताऊ ले जा यो नोट, पूरी पिलसण मन्नै ए देगा। लेकिन बुजुर्ग ने पैसे वापस नहीं लिए और अपनी जगह पर वापस पहुंच गया। इस पर सपना चौधरी ने नोट पुलिसकर्मियों के मार्फत जब वापस पहुंचाया तो बुजुर्ग ने एक 500 रुपये का नोट और उसके साथ सपना तक भेज दिया। जिस पर सपना चौधरी ने सभी पैसे ले लिए।