{"_id":"5c38fa9bbdec227388139df8","slug":"111547238043-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के हरेक वार्ड में लगेंगे 60 कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के हरेक वार्ड में लगेंगे 60 कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। दिल्ली से सटा गेटवे ऑफ हरियाणा यानी बहादुरगढ़ शहर अब तीसरी आंख (सीसीटीवी) से लैस होगा। सुरक्षा की दृष्टि से शहर के सभी वार्डों में 60-60 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र से अगले सप्ताह के बाद कैमरे लगने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फिलहाल पुलिस, वार्ड पार्षदों व परिषद अधिकारियों ने स्थान चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
राजधानी से सटा बहादुरगढ़ शहर लगातार विकसित हो रहा है, लेकिन आपराधिक वारदात भी बढ़ रही है। अक्सर शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठती रही है, नगर परिषद की बैठकों में भी यह मुद्दा हर बार उठा। अब परिषद की ओर से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के 31 वार्डों में 60-60 कैमरे लगाए जाएंगे। शुरुआती चरण में सेक्टर-6 थाना क्षेत्र से लगते वार्डों में कैमरे लगने हैं। इस संबंध में शुक्रवार को एएसपी शशांक सावन के साथ नगर परिषद अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कैमरों को लगाने की लोकेशन व मॉनीटर के स्थान चिह्नित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। एएसपी ने अपने थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे पूरे शहर में पार्षदों, शहर के गणमान्य लोगों व नगर परिषद अधिकारियों के साथ मिलकर सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन चिह्नित करें और सूची नगर परिषद को देे दें, ताकि वहां पर कैमरे लगाए जा सकें।
पुलिस को मिलेगी मदद
बैठक में नगर परिषद चेयरपर्सन के प्रतिनिधि संदीप राठी व नप के कार्यकारी अधिकारी अपूर्व चौधरी ने बताया कि नगर परिषद की ओर से पूरे शहर में कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए नप की ओर से प्रक्रिया की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे शहर को सुरक्षा कवच प्रदान करने का काम करेंगे और पुलिस की भी विभिन्न आपराधिक घटनाओं को सुलझाने में मदद करेंगे। इस पर एएसपी शशांक सावन ने नगर परिषद अधिकारियों से कहा कि कैमरे ऐसे स्थानों पर लगाए जाए ताकि उनका प्रयोग ठीक ढंग से किया जा सके। साथ ही कैमरों की रिकार्डिंग की व्यवस्था के लिए अच्छी क्षमता की डीवीआर लगाई जाए। इतना ही नहीं कैमरे और मॉनीटर जहां-जहां लगाए जाएं उनकी लोकेशन पुलिस को जरूर दी जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनसे फुटेज ली जा सके। बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अपूर्व चौधरी, संदीप राठी, एमई संजय बंसल, पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, युवराज छिल्लर, धर्मेंद्र वत्स समेत पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
..................
पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस के साथ मिलकर वार्डों में कैमरे लगाने के स्थान चिह्नित किए जाएंगे। सप्ताह भर में सेक्टर एरिया से कैमरे लगाने की शुरुआत हो जाएगी। हर वार्ड में 60-60 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
-अपूर्व चौधरी, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़।
---फोटो 2 : सीसीटीवी को लेकर मीटिंग करते एएसपी, नगर परिषद अधिकारी व पार्षद।