फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मिड-डे मील वर्करों ने विधानसभा घेराव की चेतावनी

मिड-डे मील वर्करों ने विधानसभा घेराव की चेतावनी

Sun, 04 Mar 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मिड-डे मील वर्करों ने विधानसभा घेराव की चेतावनी
मिड-डे मील वर्करों ने विधानसभा घेराव की दी चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
मिड-डे मील कर्मचारियों का धरना शनिवार को 15वें दिन भी मंजू मैहड़ा की अध्यक्षता में जारी रहा। कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाकर रोष प्रकट किया। कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। मांगों को एक सप्ताह में समाधान नहीं होने पर मिड-डे मील वर्करों ने विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी भी दी है।

धरने को संबोधित करते हुए मंजू मैहड़ा ने कहा कि सरकार मिड-डे मील कर्मचारियों का शोषण कर रही है। सरकार स्वयं सहायता समूह को कमजोर समझने की भूल कर रही है, मगर अब धरना मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया तो कुक स्कूलों में खाना बनाना बंद कर देंगी। अगर एक सप्ताह में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो चंडीगढ़ की तरफ कूच किया जाएगा। सरकार के निर्देशों के बाद भी 95 प्रतिशत स्कूलों के शिक्षक एमडीएम का जार्च छोड़ने को तैयार नहीं है। शिक्षक अपने निजी फायदे के लिए राशन में धांधली करते हैं। एमडीएम प्रधान से 10 प्रतिशत कमिशन मांगा जाता है। इस अवसर पर कृष्णा, उर्मिला पांडवाल, रामकली, राजकुमारी झोझू, ओमपति, राजबाला, निर्मला, प्रीतमकौर, तारावती, गुड्डी बरसाना, प्रमिला चरखी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed