{"_id":"5a3ff5c14f1c1b5c248b471a","slug":"111514141121-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला व बच्चों से संबंधित अपराध की 1091 पर दें सूचना: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला व बच्चों से संबंधित अपराध की 1091 पर दें सूचना: एसपी
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला और बच्चों से संबंधित अपराध की 1091 पर दें सूचना: एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के आदेशों पर जिला पुलिस ने महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए एक स्पेशल अभियान चलाया। अचीना ताल चौकी प्रभारी एएसआई पवन कुमार ने अपनी टीम सहित गांव रानीला, बांस व अचीना में महिला विरुद्ध अपराधों के संबंध में समाज के गरीब, अनपढ़ एवं शोषित वर्गों के लोगों को जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को महिलाओं व बच्चों से संबंधित कानूनों के बारे भी जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कोई महिला और बच्चों से संबंधित अपराध होता है उस घटना को छुपाए नहीं बल्कि तुरंत इसकी सूचना 1091 या पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन करके दे। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि अपने किशोर उम्र के बच्चों पर निगरानी रखें व उनको पथभ्रष्ट होने से रोकें। किसी प्रकार का भी डर अपने मन के अंदर ना रखें। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।