{"_id":"59c962924f1c1bab538b469f","slug":"111506370194-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीएम निरीक्षण के बाद भी तहसील कार्यालय में लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीएम निरीक्षण के बाद भी तहसील कार्यालय में लापरवाही
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बादली।
तहसील कार्यालय में कर्मचारियों की लापरवाही निरंतर जारी है। एक के बाद एक लापरवाही सामने आ रही है, मगर कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। हालांकि पिछले दिनों सीटीएम के दौरे पर तहसीलदार पर गाज गिर गई मगर कर्मचारियों की लेटलतीफी के साथ-साथ बाहरी लोगों का हस्तक्षेप जारी है।
खामी 1.
सोमवार को तहसील कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर की कुर्सी खाली रही। बताया गया है कि कंप्यूटर ऑपरेटर के न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑपरेटर कुलदीप सुबह तो कुर्सी पर बैठा था, मगर थोड़ी देर बाद कहीं नजर नहीं आया और दोपहर तक कुर्सी खाली रही। ऐसे में उनका काम किसी अन्य आपरेटर ने पूरा किया। उनका काम देख रहे एक ऑपरेटर ने बताया कि कुलदीप किसी काम से झज्जर गया है मगर हाजरी रजिस्टर में उनकी कहीं रवानगी दर्ज नहीं थी।
खामी 2.
तहसील कार्यालय में बाहरी लोगों का पूरा प्रभाव रहता है। यहां तक कि कंप्यूटर के साथ ही उनकी छेड़छाड़ जारी है। पिछले दिनों सीटीएम ने निरीक्षण के दौरान आरसी क्लर्क की जिस सीट पर बाहरी व्यक्ति को बैठे पाया था वहीं व्यक्ति एक बार फिर से तहसील कार्य में अपनी दखलअंदाजी कर रहा है।
विज्ञापन
क्या बोले तहसीलदार
इस मामले में तहसीलदार कंवल सिंह का कहना है कि कंप्यूटर ऑपरेटर को कई बार कार्यालय न छोड़ने की हिदायत दी गई है मगर उनकी लापरवाही में सुधार नहीं हो रहा है। तहसीलदार ने आरसी द्वारा निजी व्यक्ति से कामकाज कराने के मामले में कहा कि वह क्षेत्र के एक मंत्री का नाम लेकर राजनीतिक लाभ उठा रहा है।
- कर्मचारी नदारद तो बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप जारी