Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   30 percent higher sales of utensils expected on Dhanteras

Jhajjar-Bahadurgarh News: धनतेरस पर बर्तनों की 30 प्रतिशत अधिक कारोबार की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
30 percent higher sales of utensils expected on Dhanteras
-फोटो 82 : रेलवे रोड पर बर्तन की दुकान में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : samvad
बहादुरगढ़। धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। शुक्रवार को त्योहार से एक दिन पहले वीरवार को भी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। इस बार लेजर प्रिंट वाले चेन्नई और मुंबई के बर्तनों की अधिक मांग है। व्यापारियों को पिछले साल के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत अधिक कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड और मेन बाजार में बर्तनों की दुकानें आकर्षक ढंग से सजाई गई हैं। स्टील के हल्के और डिजाइनदार बर्तनों के अलावा तांबे और पीतल के पारंपरिक बर्तन भी ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे रोड के बर्तन व्यापारी सुधीर जैन ने बताया कि लेजर प्रिंट में कुकर, किचन स्टैंड, कटोरे, गिलास और थाली की मांग अधिक है। बाजार में स्टील 200 से 400 रुपये, पीतल 600 से 800 रुपये और तांबा करीब 1200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। उनके अनुसार महंगाई के बावजूद खरीदारी पर खास असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेन बाजार के दुकानदार जगबीर सिंह ने बताया कि तांबे के जग, पीतल की घंटी, दीपक और कटोरी जैसे छोटे बर्तनों की मांग है। वहीं, स्टील की बाल्टी, टिन और टंकी के अलावा नॉन स्टिक बर्तन भी खरीदे जा रहे हैं। धनतेरस के साथ आगामी सहालग के लिए भी ग्राहक बर्तनों की बुकिंग करा रहे हैं।



-फोटो 82 : रेलवे रोड पर बर्तन की दुकान में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

-फोटो 83 : बर्तन की दुकान में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद



------------------

-फोटो 82 : रेलवे रोड पर बर्तन की दुकान में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

-फोटो 82 : रेलवे रोड पर बर्तन की दुकान में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed