{"_id":"5ac7d4244f1c1bc0618b5e17","slug":"101523045412-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरी में जल्द शुरु होगा फुटओवर ब्रिज का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी में जल्द शुरु होगा फुटओवर ब्रिज का निर्माण
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी (झज्जर)।
दुकानदारों के विरोध के कारण फुटओवर ब्रिज का निर्माण रोक दिया गया था, जिसमें अब फिर से शुरू किया जा रहा है। इसके लिए डीसी सोनल गोयल ने भी आदेश जारी किए हैं। बेरी के बस स्टैंड के नजदीक बनने वाला यह फुटओवर ब्रिज यहां स्थित मां भीमेश्वरी देवी के नगर के भीतर व बाहर वाले मंदिर को जोड़ेगा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इस ब्रिज के निर्माण के बाद न केवल नवरात्रों के दौरान बेरी में मां भीमेश्वरी देवी के दर्शनार्थ उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को बेहद सुविधा मिलेगी बल्कि नवरात्र मेेले के दौरान यहां लगने वाले जाम से भी नगरवासियों व राहगीरों को मुक्ति मिलेगी।
यहां बता दें कि नगरवासियों की मांग पर प्रदेश के सीएम मनोहरलाल ने अपने बेरी प्रवास के दौरान मां भीमेश्वरी देवी मंदिर के दोनों भवनों को जोड़ने वाले इस फुटओवर ब्रिज के निर्माण की घोषणा की थी। इसी घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए बीते वर्ष के अंत में नगरपालिका ने फुटओवर ब्रिज के निर्माण की कवायद आरंभ कर दी थी। यही नहीं इस ब्रिज के रास्ते में आने वाले कुछ अवरोधों को भी बाकायदा नगरपालिका ने तोड़ दिया था। लेकिन नगरवासियों को अपनी ही पूरी होती इस मांग का पूरा होना ग्वारा नहीं आया और नगरवासियों ने विरोधस्वरूप डीसी को ज्ञापन सौंप कर इस निर्माण को रोकने की मांग उठाई थी। नगरवासियों की समस्या को समझते हुए ज्ञापन के बाद डीसी झज्जर ने काम रोक देने के आदेश दे दिए थे डीसी सोनल गोयल ने तत्कालीन एसडीएम संजय राय, डीडीपीओ विशाल कुमार, अधीक्षक अभियंता बीएंडआर, एमई नगरपालिका तथा नपा सचिव की एक कमेटी गठित की थी। कमेटी ने जब इस बाबत रिपोर्ट डीसी को सौंपी और अब उसी पर संज्ञान लेते हुए डीसी झज्जर द्वारा एक बार फिर नगरपालिका बेरी को आदेश जारी कर इस निर्माण को शुरू करवाने के लिए कहा है।
शरद नवरात्र से पहले निर्माण पूरा करने का है टारगेट
बेरी के पास फुट ओवर ब्रिज के निर्माण को नगरपालिका ने अक्तूबर माह में आने वाले शरद नवरात्र से पहले ही पूरा करने का टारगेट रखा है। नपा अधिकारियों की मानें तो आगामी नवरात्रों में मां भीमेश्वरी के दर्शनार्थ यहां आने वाले भक्तजनों को इसका अवश्य लाभ मिलेगा। लोहे के इस फुटओवर ब्रिज पर 2 करोड़ 1 लाख की लागत आएगी। एमई मंदीप धनखड़ के अनुसार करीब सप्ताभर के भीतर इस ब्रिज का निर्माण शुरू करवा दिया जायेगा।