फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   7 को बंद रहेंगे जिले के निजी शिक्षण संस्थान

7 को बंद रहेंगे जिले के निजी शिक्षण संस्थान

Fri, 06 Apr 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
7 को बंद रहेंगे जिले के निजी शिक्षण संस्थान
7 को बंद रहेंगे जिले के निजी शिक्षण संस्थान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
नगर स्थित आर्यंस स्कूल में वीरवार को जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सुरेश सांगवान ने की। बैठक में सात अप्रैल को जिले भर में निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया।

जिला अध्यक्ष सुरेश सांगवान ने बताया कि सात अप्रैल को दादरी जिले के सभी निजी स्कूल संचालक दिल्ली के रामलीला मैदान में नीसा के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे इस हड़ताल में देश भर के प्रांतों से निजी विद्यालयों के संचालक भाग लेंगे । इसमें स्कूलों के समक्ष आ समस्याओं को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चरखी दादरी जिले से सभी निजी स्कूल संचालक दिल्ली इस आयोजन में शामिल होंगे। इसलिए सात अप्रैल को सभी निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के जिला संरक्षक प्रीतम फौगाट, कोषाध्यक्ष विक्रम फौगाट, दादरी ब्लॉक सचिव इंद्रजीत फौगाट, संजय कुमार, जयसिंह फौगाट, नरसिंह चाहर, नवीन श्योराण, राजपाल फौगाट, रामकिशन, अशोक सांगवान, मुकेश कुमार, सविता देवी, मुन्नालाल गुप्ता, बलजीत सिंह, राजकुमार, इंद्रजीत सिंह, कपिल जैन, मंजीत कुमार, पवन वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed