फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों का भी बढ़ेगा रूझान

राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों का भी बढ़ेगा रूझान

Fri, 29 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों का भी बढ़ेगा रूझान
राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम से खिलाड़ियों का खेलों की तरफ रुझान बढ़ेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की मांग को लेकर जिले के खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिज्ञों के अलावा अन्य लोग एक मंच पर आ गए हैं। सभी लोगों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाले दादरी जिले में राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाना चाहिए। दादरी समेत आसपास के जिले खिलाड़ियों की खान हैं। यहां जो स्टेडियम बनाया जाए उसमें राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं होनी चाहिए। जिले के लोगों का कहना है कि समसपुर में प्रस्तावित स्टेडियम को बहालगढ़ की तर्ज पर बनाया जाना चाहिए। यदि जिले में राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनता है तो नई खेल प्रतिभाएं प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। इससे खिलाड़ियों का रुझान खेलों की तरफ बढ़ेगा।

कोट
शहर के रोहतक चौक स्थित बड़ा शिव मंदिर समिति के पदाधिकारी रामनिवास का कहना है कि समसपुर में राष्ट्रीय स्टेडियम बनने से सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। उनका कहना है कि समसपुर में राष्ट्रीय स्टेडियम बनने से शहर और गांवों के खिलाड़ियों विशेष फायदा होगा। यहां राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निखरकर सामने आएंगे। खेल मैदान में सभी प्रकार के स्टेडियम होने पर सभी प्रकार के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे।
विज्ञापन


श्रीराम कथा प्रचार समिति वरिष्ठ सदस्य गणेश सोनी का कहना है कि स्टेडियम निर्माण की चरखी दादरी की पुरानी मांग है। सरकार को यहां राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाना चाहिए। यहां सभी प्रकार के खेलों के मैदान होने चाहिए। स्टेडियम में सभी प्रकार की खेल सुविधाएं होनी चाहिए। सरकार को जल्द ही इस सुनवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक संगठन श्रीरामादल प्रधान विनोद गोयल का कहना कि समसपुर में राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाए जाने से सभी खिलाड़ियों को फायदा पहुंचेगा। राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से यहां राष्ट्रीय स्तर के खेलों का भी आयोजन होने लगेगा।। जिले और प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए नए रास्ते खुल सकेंगे। सरकार को स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का बनाए जाने की मांग पूरी करनी चाहिए। आज खेलों दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है ऐसे में चरखी दादरी में बहालगढ़ जैसा खेल स्टेडियम बनना जरूरी है।

==
दिल्ली रोड स्थित श्रीकृष्ण गोशाला प्रधान शिव कुमार गर्ग का कहना कि चरखी दादरी में बनने वाले खेल स्टेडियम में हर तरह खेल के मैदान बनने चाहिए। बड़ा स्टेडियम बनने से खिलाड़ी को हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। चरखी दादरी में सभी खेलों के खिलाड़ी हैं। राष्ट्रीय स्टेडियम की जिले को जरूरत है। खेल स्टेडियम न होने से युवा खिलाड़ियों को काफी परेशानी हो रही है। समसपुर में मंजूर खेल स्टेडियम को बहालगढ़ की तर्ज पर बनाना चाहिए। यहां फुटबाल, खो-खो, कबड्डी, हॉकी, वालीबॉल, कराटे, बैडमिंटन, तैराकी, जिम्नास्टिक सहित सभी खेल मैदान बढ़िया होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed