फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बहादुरगढ़ में 12 स्कूलों में हुई एचटेट लेवल-1 और 2

बहादुरगढ़ में 12 स्कूलों में हुई एचटेट लेवल-1 और 2

Mon, 25 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में 12 स्कूलों में हुई एचटेट लेवल-1 और 2
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर/बहादुरगढ़।
जिले भर में 22 सेंटरों पर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-1 और 2 में रविवार को करीब 12 हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया। सभी परीक्षार्थियों को तीन स्तरीय सघन तलाशी से गुजरना पड़ा। सुरक्षा कर्मियों ने किसी भी परीक्षा केंद्र में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया।
दो घंटे पहले लगी परीक्षा केंद्र के गेट पर लाइनें
बहादुरगढ़ शहर के 12 स्कूलों में बने 16 परीक्षा केंद्रों में अध्यापक पात्रता परीक्षा का दूसरा दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच बीता। सुबह की शिफ्ट में एचटेट लेवल-2 और शाम की शिफ्ट में लेवल-1 की परीक्षा हुई। दोनों शिफ्टों में परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले ही केंद्र के गेटों पर लाइनें लगनी शुरू हो गई। नकल रोकने के लिए सुरक्षा के नाम पर कोई समझौता होता नजर नहीं आया। परीक्षा से जुड़े सुरक्षा बिंदुओं पर खरे उतरने वाले परीक्षार्थी ही परीक्षा दे पाए। इस परीक्षा के लिए सुरक्षा से जुड़े नियम पहले ही तय कर दिए गए थे। ऐसे में रविवार को जब परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचे, तो उन्हें हर नियम का पालन करना पड़ा।
विज्ञापन

ली गई सघन तलाशी
प्रत्येक परीक्षा केंद्रों के बाहर ही सभी परीक्षार्थियों के दस्तावेज चेक किए गए। इसके बाद उन्हें अंदर भेजा गया। अंदर भी दो स्तरों पर सघन तलाशी हुई। इसके बाद बायोमीट्रिक पर उपस्थिति दर्ज कराने के बाद परीक्षा में बैठने दिया गया। केंद्र में प्रवेश करते समय हर परीक्षार्थी की विडियोग्राफी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को नोज पिन निकालने में हुई परेशानी
नकल रोकने के उपायों से महिला परीक्षार्थियों को परेशानी हुई। करीब हर महिला कोई न कोई आभूषण पहनकर आई थी। ज्यादा समस्या नोज पिन को लेकर हुई। कंगन, पायल, कानों की बालियों को निकालने में तो कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन काफी महिलाओं की नोज पिन इस तरह फंसी थी कि मुश्किल से निकली। कई ने महिलाओं ने स्वयं नोज पिन निकालने का प्रयास किया, मगर काफी प्रयास के बाद जब नोज पिन नहीं निकली तो वापस लाइन में लग गई। मगर महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें फिर से पिन निकालने के लिए भेज दिया। उन्हें साफ-साफ बताया गया कि नोज पिन नहीं निकाली तो परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। इसके बाद उन्होंने दूसरी महिलाओं से किसी तरह उसे निकलवाया।

परीक्षार्थी के परिजनों ने लिया धूप का आनंद
परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के साथ ही परीक्षार्थियों के साथ आए परिजनों को पुलिस ने दूर हटा दिया। लेकिन रविवार को धूप खिली हुई थी। इसलिए परिजनों ने परीक्षा खत्म होने तक परीक्षा केंद्रों के आसपास बैठकर धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed