{"_id":"596fa8b44f1c1bd16e8b4629","slug":"101500489908-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कावड़ शिविर को लेकर पुलिस व आयोजकों में ठनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कावड़ शिविर को लेकर पुलिस व आयोजकों में ठनी
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी।
कबूलपुर मार्ग पर पिछले कई सालों से विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा शिव भक्तों के लिए लगाए जाने वाले कांवड़ शिविर को लेकर आयोजकों और पुलिस में ठन गई है। पुलिस मंदिर में चल रहे इस कांवड़ शिविर को जहां दूसरी तरफ करवाना चाहती थी, वहीं आयोजक इस जिद पर अड़े हुए हैं कि वह पिछले तीस सालों से यहां कांवड़ शिविर लगा रहे हैं। ऐसे में यातायात बाधित होने की बात कहकर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही बेबुनियाद है। इस मामले को लेकर बीती देर शाम इस कांवड़ शिविर के आयोजकों व पीसीआर पर तैनात एक पुलिसकर्मी द्वारा आपस में विवाद होने का भी समाचार है। आरोप है कि उक्त कर्मचारी ने आयोजकों के साथ अभद्र व्यवहार किया और कांवड़ शिविर को वहां से पुलिस बल का प्रयोग कर हटाने की चेतावनी भी
दी गई। इस बारे में आयोजकों द्वारा शिकायत संघ मुख्यालय दिल्ली के साथ-साथ सीएम कार्यालय में भी दिए जाने की बात कही गई है।
विश्व हिंदू परषिद से जुड़े पीतांबर शर्मा जोकि मठ मंदिर के प्रदेश संयोजक भी है ने बताया कि बेरी-कबूलपुर मार्ग पर शिव मंदिर काफी प्राचीन है और यहां कांवड़ शिविर भी पिछले करीब तीस सालों से लगाया जाता रहा है। लेकिन अबकि बार पुलिस इस शिविर को यातायात बाधित होने का बहाना बनाकर बंद कराना चाहती है जोकि न्याय संगत नहीं है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
बेरी-कबूलपुर मार्ग पर जो कांवड़ शिविर लगाया गया है वह विपरीत दिशा में है और इससे यातायात व्यवस्था बाधित होता है। पुलिस की मंशा किसी को परेशान करने की नहीं है। यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और वहां से गुजरने वाले किसी भी कांवड़िए को कोई परेशानी न हो, इसी के चलते आयोजकों से यह कांवड़ शिविर हटाने का अनुरोध किया है। अगर किसी पुलिसकर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार करने की लिखित में शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- संदीप कुमार थाना प्रभारी, बेरी
- पुलिस पर आयोजकों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप
- आयोजकों ने संघ मुख्यालय को भेजी शिकायत