फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Illegal liquor factory caught in Rohtaks Meham

रोहतक में छापामारी: सवा माह से महम में चल रही अवैध शराब की फैक्टरी पकड़ी, पांच ट्रक अवैध शराब यहां से हो चुकी सप्लाई

Sat, 30 Oct 2021 12:16 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: प्रमोद कुमार Updated Sat, 30 Oct 2021 12:16 PM IST
सार

हिसार निवासी राकेश व महम के बाबा दलेल गिरि के खिलाफ अवैध शराब बनाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। महम में आरोपी अवैध शराब की फैक्टरी चला रहे थे। पांच ट्रक अवैध शराब की दूसरे राज्यों में सप्लाई की जा चुकी थी। शुक्रवार रात को पुलिस व आबकारी विभाग ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Illegal liquor factory caught in Rohtaks Meham
शराब फैक्टरी में जांच के लिए जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के महम में हिसार रोड पर ढाबे के पीछे सवा माह से अवैध शराब बनाई जा रही थी। रात को पुलिस व आबकारी विभाग की छापेमारी में यह बात सामने आई है। महम थाने में हिसार निवासी राकेश, महम के बाबा दलेल गिरि व अन्य के खिलाफ अवैध तरीके से शराब बनाने का मामला दर्ज किया गया है। महम थाने के इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि महम-हिसार बाईपास रोड पर शेरे-पंजाब ढाबा के पीछे पानी की बोटलिंग प्लांट की आड़ में राकेश निवासी हिसार, दलेल बाबा निवासी महम नकली शराब की अवैध फैक्ट्री चला रहे हैं।

विज्ञापन



पुलिस की ओर से बरामद किया गया सामान।


ये भी पढ़ें-डेंगू का कहर: हरियाणा में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, रोजाना मिल रहे 378 नए मरीज, आंकड़ा 5377 पार
विज्ञापन


दूसरे राज्यों में होती थी सप्लाई
यहां पर अवैध जहरीली शराब बनाकर बाहर अन्य स्थानों पर सप्लाई करते हैं। पुलिस आबकारी विभाग की टीम को साथ लेकर ढाबे के पीछे बनी शेड पर पहुंची। शेड के अंदर गेट के पास काफी मात्रा में पानी की बोतलें रखी थी, जिन पर अमृती गंगा वाटर का लेबल लगा हुआ मिला। उसके आगे बड़े शेड के अंदर जाकर देखा तो 5-6 युवक शराब की पैकिंग कर रहे थे। पूछने पर युवकों ने अपनी पहचान गुलशन उर्फ झब्बू, प्रवेश, धर्मेंद्र, रानु कुमार, रविकांत, दलीप निवासी शेरपुर कलां, जिला गाजीपुर, यूपी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवा माह से बना रहे थे शराब
पूछताछ में गुलशन उर्फ झब्बू व अन्य ने बतलाया कि उनको पानी के प्लांट में काम करने के लिए बुलाया था। उसके बाद इस अवैध शराब फैक्टरी में करीब सवा माह से अवैध शराब बनाई जा रही है। फैक्टरी में स्पिरिट का टैंकर आता है। करीब 4-5 बार बड़े ट्रक में तैयार की हुई शराब बाहर भेजी जा चुकी है। शराब बनाने की फैक्ट्री को चलाने वाले मालिक राकेश निवासी हिसार, बाबा दलेल गिरि निवासी महम व उनके साथी धर्मेंद्र, विशाल व अन्य हैं।


ये भी पढ़ें-बहादुरगढ़: टीकरी बॉर्डर पर दो और प्रदर्शनकारियों की मौत, तीन दिन में जा चुकी है सात किसानों की जान

नहीं मिला हुआ है किसी तरह का लाइसेंस
पुलिस के मुताबिक मौके से शराब की पेटियां, खाली प्लास्टिक की बोतलें व पव्वे, खाली गत्ते की पेटी, ढक्कन की पेटियां, लेबल की शीटें, नकली शराब बनाने व पैकिंग करने का प्लांट सिस्टम, शराब बनाने की बोटलिंग मशीन, चेन मशीन, मिक्सर मोटर, प्रेशर पंप बरामद हुए हैं। आबकारी विभाग के निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि अंदर नकली व जहरीली शराब भरी हुई है। विभाग की तरफ से किसी तरफ से फैक्टरी को किसी तरह का लाइसेंस या परमिट नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़ें-हरियाणा: सीएम विंडो और ट्विटर पर डाली गई शिकायत के बाद अब फर्म को मिलेगा 84 हजार का रिफंड

यह शराब बरामद हुई
पुलिस व आबकारी विभाग की टीम के मुताबिक मौके से 538 पेटी प्लास्टिक के पव्वे, 374 पेटियों के पव्वो पर कोई लेबल नहीं था। 143 गत्ता पेटियों में प्लास्टिक की बोतलें शराब बिना लेबल के भरी हुई मिलीं, जो कुल 1716 बोतल हैं। जो प्रत्येक पव्वा व बोतल शराब पेटियो में से एक-एक पव्वा व शराब के नमूले लिए गए हैं। इसके अलावा खाली प्लास्टिक की 880 बोतलें, 81660 पव्वे, 5120 गत्ता बंडल, 12 ढक्कन की पेटी, लेबल व स्टीकर 23535 आदि सामान मिला है। साथ ही 2 ड्रायर मशीनें, एक पानी को मोटर व दो प्लास्टिक पाइपें एक टैंक स्टील के अलावा एक कमरे में 5 टंकी 5-5 हजार लीटर की मिलीं। चार टंकियों में लगभग 13 हजार लीटर स्प्रिट मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed