फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   After the complaint posted on CM Window Haryana and Twitter now the firm will get a refund of 84 thousand

हरियाणा: सीएम विंडो और ट्विटर पर डाली गई शिकायत के बाद अब फर्म को मिलेगा 84 हजार का रिफंड

Sat, 30 Oct 2021 09:57 AM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Sat, 30 Oct 2021 09:57 AM IST
सार

हरियाणा में सीएम विंडो पर एक फर्म ने शिकायत की थी कि उन्होंने बिजली कार्यालय हथीन में दो बार नकदी जमा करवाई है। इसे नए कनेक्शन के खाते में नहीं डाला जा रहा। जिसके बाद उसे रिफंड दिया गया। इसके अलावा ट्विटर पर डाली बेहोश व्यक्ति की शिकायत के बाद उसके घर का पता लगाया गया। फिर सकुशल परिजनों को सौंपा गया।

विज्ञापन
After the complaint posted on CM Window Haryana and Twitter now the firm will get a refund of 84 thousand
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा की सीएम विंडो और ट्विटर पर डाली गई शिकायत के बाद फर्म को 84 हजार रुपये का रिफंड मिलेगा, जबकि करनाल से लापता व्यक्ति को भी तलाश किया गया। मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने बताया कि हथीन से आरएम कट्टर प्रोसेस सोल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 27 सितंबर को सीएम विंडो पर शिकायत की थी कि 1,62,722 रुपये बिजली कार्यालय हथीन को दो बार जमा कराए थे। उस राशि को नए कनेक्शन के खाते में डाला जाए। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: आज 1 लाख 86 हजार मतदाता करेंगे 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, सात बजे से 211 केंद्रों पर होगा मतदान
विज्ञापन


सीएमओ द्वारा संज्ञान लेने के बाद डीएचबीवीएन द्वारा अपनी रिपोर्ट में सूचित किया गया कि उपभोक्ता के बिल का मामला रिफंड के लिए सीबीओ कार्यालय हिसार में भेजा गया और उपभोक्ता के अगले बिल में 84,729 रुपये का रिफंड किया जाएगा। वहीं, दूसरे मामले में हरप्रीत सिंह ने जिला करनाल से सीएम हरियाणा पर ट्वीट किया था कि एक व्यक्ति लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पूर्व सीएम बोले: प्रश्नपत्र लीक मामले में सरकार नहीं करा रही सीबीआई जांच, किसी को संरक्षण देने में लगी है

उसके आधार कार्ड की फोटो खींचकर पोस्ट कर दी गई। सीएमओ के संज्ञान लेने के बाद की गई हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के फलस्वरूप गुरनाम सिंह के घर का पता चला। हरप्रीत सिंह ने अपने रीट्वीट में कहा कि आपको सूचित कर रहा हूं कि बजुर्ग के घर का पता चल गया है, जल्द ही इन्हें इनके घर पहुंचा दिया जाएगा। थाना प्रभारी निसिंग के सहयोग से यह कार्य संभव हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed