{"_id":"617cdd6b510cd46f671cdcc2","slug":"378-new-dengue-patients-are-found-daily-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का कहर: हरियाणा में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, रोजाना मिल रहे 378 नए मरीज, आंकड़ा 5377 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का कहर: हरियाणा में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, रोजाना मिल रहे 378 नए मरीज, आंकड़ा 5377 पार
Sat, 30 Oct 2021 11:22 AM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:22 AM IST
सार
हरियाणा में रोजाना डेंगू के 378 नए मरीज मिल रहे हैं। यही स्थिति रही तो बीमारी का आंकड़ा पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। अभी तक प्रदेश में मरीजों की संख्या का आंकड़ा 5377 पार हो चुका है। इससे पहले 2015 में सबसे अधिक 9921 मरीज डेंगू के मिले थे। प्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर है और नई फॉगिंग मशीनें खरीदने की तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार के तमाम दावों के बीच प्रदेश में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। डेंगू ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब कुल मरीजों की संख्या 5377 पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों में औसतन रोजाना 378 नए मरीजों के साथ 1136 मरीज मिल चुके हैं। सबसे अधिक प्रभावित जिलों में फतेहाबाद, पंचकूला, सोनीपत, सिरसा और नूंह हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में अभी तक 25 और नई फॉगिंग मशीनें खरीदने की प्रक्रिया ही चल रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हरियाणा: सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ का बदला पदनाम, कॉलेज स्टाफ को इंतजार, डेढ़ माह से अटकी है फाइल
विज्ञापन
फतेहाबाद, पंचकूला और कैथल में ज्यादा मरीज
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार पिछले तीन दिन में सबसे अधिक नए मरीज फतेहाबाद में 153, कैथल में 123, हिसार में 107, पंचकूला में 82, सिरसा में 67, सोनीपत में 93, मेवात में 71 बढ़े हैं। वर्ष 2016 में 2994 और 2017 में 4550 केस मिले थे। जिस तेजी से डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, उससे आशंका जाहिर की जा रही है कि कहीं यह 2015 में मिले 9921 का रिकॉर्ड न तोड़ दे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. उषा गुप्ता का कहना है कि लगातार फॉगिंग जारी है। जल्द ही नई मशीनें भी मिल जाएंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-बहादुरगढ़: टीकरी बॉर्डर पर दो और प्रदर्शनकारियों की मौत, तीन दिन में जा चुकी है सात किसानों की जान
जिला केस
- फतेहाबाद 620
- पंचकूला 540
- सोनीपत 487
- सिरसा 435
- कैथल 342
- मेवात 317
- हिसार 315
- गुरुग्राम 233
- अंबाला 268
- जींद 216
- फरीदाबाद 211
- रेवाड़ी 184
- चरखीदादरी 172
- रोहतक 153
- यमुनानगर 152
- झज्जर 148
- महेंद्रगढ़ 127
- पानीपत 117
- कुरुक्षेत्र 106
- भिवानी 105
- करनाल 93
- पलवल 36
- कुल 5377