{"_id":"60885f7d8ebc3e8d1a154f3f","slug":"youth-dies-due-to-dizziness-hisar-news-rtk606282329","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेने अस्पताल गया था, चक्कर खाकर गिर गया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा लेने अस्पताल गया था, चक्कर खाकर गिर गया, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नागरिक अस्पताल में बने आपातकालीन वार्ड में मंगलवार को जांच के लिए पहुंचे किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सांस की बीमारी से ग्रस्त था। दवा लेने के लिए अस्पताल गया था। वह अचानक चक्कर खाकर गिर गया। गिरते ही मौत हो गई। मृतक की रैपिड टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
चिकित्सकों ने किशोर का आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल भेजा है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। अब इस रिपोर्ट के आधार पर 72 घंटे बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय किशोर शिव कॉलोनी का रहने वाला था। कुछ समय से उसे सांस की तकलीफ थी। इसलिए परिजन सांस की तकलीफ के कारण किशोर को जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। उस दौरान इमरजेंसी वार्ड से स्टाफ ने उसे आइसोलेशन वार्ड में रेफर कर दिया। मगर कोरोना टेस्ट नहीं होने के कारण चिकित्सकों ने वापस आपातकालीन वार्ड में भेज दिया, जहां पर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।