फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   youth car and phone were robbed at gunpoint near Landhdi toll in Hisar

Hisar: लांधड़ी टोल के पास युवक से पिस्तौल की नोक पर कार और फोन लूटा, दिल्ली-सिरसा हाईवे की घटना

Wed, 13 Nov 2024 11:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 13 Nov 2024 11:45 AM IST
सार

रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त जतिन के साथ रेवाड़ी में दोस्त अभिषेक की बहन की शादी में शामिल होने गया था। समारोह के बाद वह गंगानगर के लिए निकले। लांधड़ी टोल से पहले उनकी कार को एक सफेद कार ने ओवरटेक किया।

विज्ञापन
youth car and phone were robbed at gunpoint near Landhdi toll in Hisar
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के लांधड़ी टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात एक बड़ी वारदात सामने आई। जिसमें तीन अज्ञात बदमाशों ने दिल्ली के युवक रोहित डबास की कार और फोन पिस्तौल की नोक पर लूट लिए। घटना रात करीब 12 बजे की है जब रोहित अपने दोस्त जतिन के साथ शादी समारोह से लौट रहा था। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर गाड़ी की चाबी छीन ली और रोहित को गाड़ी से बाहर निकालने के बाद फरार हो गए।

विज्ञापन

दिल्ली के रानी खेड़ा के निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त जतिन के साथ रेवाड़ी में दोस्त अभिषेक की बहन की शादी में शामिल होने गया था। समारोह के बाद वह गंगानगर के लिए निकले। लांधड़ी टोल से पहले उनकी कार को एक सफेद कार ने ओवरटेक किया और तीन बदमाशों में से दो कार से उतरकर उनकी गाड़ी के पास आए। बदमाशों ने बातचीत के बहाने कार का शीशा नीचे करवाया और पिस्तौल दिखाकर रोहित की कार की चाबी और जतिन का फोन छीन लिया। रोहित के आईफोन और पर्स में रखे 12 हजार रुपये भी कार में थे।

विज्ञापन

घटना के बाद बदमाश हिसार की तरफ फरार हो गए। अग्रोहा थाना पुलिस ने रोहित के बयान पर लूटपाट और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed