{"_id":"6967d4643cc2d1254b01e085","slug":"young-mans-body-found-on-railway-tracks-suspicion-of-murder-hisar-news-c-21-hsr1005-790663-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
हिसार। जिले के सिवानी में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। युवक के सिर के पीछे गंभीर चोट का निशान मिला है, जबकि शरीर पर ट्रेन से कटने के कोई निशान नहीं हैं। ऐसे में प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मृतक की पहचान न होने से मामला उलझा हुआ है।
सूचना मिलने पर जीआरपी थाना हिसार से जांच अधिकारी नीलकमल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल हिसार भिजवाया गया।
जीआरपी थाना हिसार के जांच अधिकारी नीलकमल ने बताया कि बुधवार सुबह सिवानी में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की गई, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि युवक के सिर के पीछे ताजा गहरी चोट का निशान है। यह चोट किसी ने मारी या ट्रैक पर गिरने से लगी, यह जांच का विषय है। शरीर पर अन्य किसी प्रकार की चोट नहीं पाई गई है। मौत हादसा है या हत्या, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल में 72 घंटे के लिए पहचान के उद्देश्य से रखवाया है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन भी बरामद नहीं हुआ है। आसपास के सभी थानों को भी सूचना दी गई है, ताकि किसी गुमशुदगी या संबंधित रिपोर्ट से शव की पहचान हो सके।