फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Year Ender 2024, sanitation system in Hisar remained in disarray throughout year

Year Ender 2024: हिसार में पूरे साल रही सफाई व्यवस्था बेपटरी, बेसहारा पशुओं की समस्या का भी नहीं हो सका समाधान

Fri, 27 Dec 2024 11:57 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 27 Dec 2024 11:57 AM IST
सार

हिसार में पहले निगम के पास पशु पकड़ने वाली एक ही गाड़ी थी और वह भी खटारा था। उस समय अधिकारी यह रोना रोते थे कि उनके पास ढंग की गाड़ी नहीं है। इस साल निगम ने दो नई गाड़ियां खरीदी और अब निगम के पास तीन गाड़ियां हो चुकी है।

विज्ञापन
Year Ender 2024, sanitation system in Hisar remained in disarray throughout year
हिसार नगर निगम - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार नगर निगम में पूरे साल व्यवस्था कचरा बनी रही। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि साल भर सफाई व्यवस्था बेपटरी रही तो बेसहारा पशुओं की समस्या का भी समाधान नहीं हो सका। यही नहीं लोग प्रॉपर्टी टैक्स दुरुस्त करवाने के लिए भी निगम कार्यालय के चक्कर काटते रहे।

विज्ञापन


डोर टू डोर टेंडर लगाने के बाद भी सफाई व्यवस्था में नहीं हुआ सुधार
इस साल निगम की तरफ से डोर टू डोर कचरा उठाने को लेकर दो टेंडर लगाए। इन टेंडर के लगने के बाद शहरवासियों को उम्मीद जगी कि अब सफाई व्यवस्था सुधरेगी। बावजूद इसके सफाई व्यवस्था में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला। अब भी सड़कों के किनारे कचरे के ढेर लगे रहते हैं और घरों से काफी दिनों तक कचरा ही नहीं उठता। इसके अलावा कई-कई दिनों तक सफाई कर्मचारी भी झाड़ू लगाते नजर नहीं आते। लोगों को कचरे का उठान करवाने के लिए निगम के हेल्पलाइन नंबर की मदद लेनी पड़ती है।
विज्ञापन


पशु पकड़ने की तीन गाड़ियां होने के बाद भी शहर नहीं हो सका बेसहारा पशु मुक्त
पहले निगम के पास पशु पकड़ने वाली एक ही गाड़ी थी और वह भी खटारा था। उस समय अधिकारी यह रोना रोते थे कि उनके पास ढंग की गाड़ी नहीं है। इस साल निगम ने दो नई गाड़ियां खरीदी और अब निगम के पास तीन गाड़ियां हो चुकी है। बावजूद इसके आज तक शहर बेसहारा पशु मुक्त नहीं हो सका है। वर्तमान में शहर की सड़कों पर हजारों की संख्या में पशु खुले में घूम रहे हैं, जिनके कारण हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी टैक्स का रिकॉर्ड नहीं हो सका दुरुस्त
इस साल भी प्राॅपर्टी टैक्स का रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं हो सका। लोग साल भर इसे ठीक करवाने के लिए निगम कार्यालय के चक्कर काटते रहे। हालांकि निगम में इसे लिए समाधान शिविर तक लगाए गए, लेकिन भी रिकॉर्ड ठीक नहीं हो सका। निगम में करीब 1.52 लाख प्रॉपर्टी हैं।

नए संसाधन खरीदने गए
सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए निगम ने एक बड़ी व एक छोटी रोड स्वीपिंग मशीन खरीदी। ट्रक माउटेंड रोड स्वीपिंग मशीन 93 लाख 90 हजार रुपये कीमत की है, जबकि इटली मेड छोटी रोड स्वीपिंग मशीन की लागत करीब 91 लाख रुपये है। इसके अलावा निगम ने पानी के छिड़काव के लिए दो स्प्रिंकलर मशीन भी खरीदी।

निगम कार्यालय का करवाया गया पुनरोद्धार
इसके अलावा इस साल निगम कार्यालय का पुनरोद्धार भी करवाया गया। इसके तहत अधिकारियों के बैठने के लिए नए कमरे व एक नया मीटिंग हॉल का निर्माण भी करवाया गया। साथ ही निगम कार्यालय में नागरिक सुविधा केंद्र भी शुरू किया गया, जहां शहरवासी प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी फाइलें निशुल्क लगवा सकते हैं।

यह कहना है शहरवासियों का
शहर की सफाई व्यवस्था काफी खराब है। सड़कों पर सफाई कर्मचारी नजर ही नहीं आते। कई दिनों तक सड़कों पर सफाई नहीं होती। घरों से भी कचरे का उठान प्रतिदिन नहीं होता। -सत्येंद्र यदुवंशी, निवासी, सूर्य नगर।

एक निजी कंपनी के सर्वे के बाद सारा प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड गलत हो गया था। मगर आज तक निगम कर्मचारी उसे दुरुस्त नहीं कर सके हैं। लोग आज तक इसे ठीक करवाने के लिए निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। -अनिल शर्मा, निवासी, मिल गेट।

निगम की पूरी कार्यप्रणाली भी बेपटरी है। निगम में कोई भी काम समय पर नहीं होता। कर्मचारी लोगों को बेवजह चक्कर कटवाते हैं। शहर की सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। -एडवोकेट योगेश सिहाग।


शहर की सड़कों पर आज भी बेसहारा पशु घूम रहे हैं और लोगों को चोट पहुंचा रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की तो जान भी जा चुकी है। मगर निगम अधिकारियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। -जगदीश पूनिया, निवासी, आजाद नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed