{"_id":"62e4159ef38ed3183642b102","slug":"xen-bhupendra-singh-transferred-in-case-of-illegal-road-on-hsvp-land-in-sector-25-hisar-news-hsr637941366","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 25 में एचएसवीपी की जमीन पर अवैध सड़क मामले में एक्सईएन भूपेंद्र सिंह का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 25 में एचएसवीपी की जमीन पर अवैध सड़क मामले में एक्सईएन भूपेंद्र सिंह का तबादला
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एक्सईएन भूपेंद्र सिंह का तबादला फरीदाबाद के लिए कर दिया गया है। उनके तबादले को सेक्टर 25 की जमीन पर अवैध सड़क बनाने के मामले से जोड़कर हुई कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। इस मामले के शिकायतकर्ता अगले सप्ताह सीएम मनोहरलाल से मिलने जाएंगे।
कॉमर्शियल सेक्टर 25 में एचएसवीपी की जमीन पर प्राइवेट प्रोजेक्ट के मालिक द्वारा अवैध सड़क का निर्माण करने का मामला पिछले सप्ताह जनपरिवाद समिति की बैठक में आया था। जिसके बाद सीएम कार्यालय ने इसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एचएसवीपी के अधिकारियों ने 23 जुलाई रविवार के दिन दफ्तर खोलकर नोटिस तैयार किया। उसी रात अवैध सड़क को जेसीबी उखाड़ दिया गया। सोमवार को सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटें भी हटा ली गई थीं। शिकायतकर्ताओं ने इस मामले में एचएसवीपी के अधिकारियों की संलिप्तता का आरोप लगाया था।
सीएम मनोहरलाल से मिलेंगे शिकायतकर्ता
शिकायतकर्ताओं ने इस मामले को सीएम विंडो में डाला है। कहा गया है कि करीब दस साल पहले दुकान बुक कराए जाने के बाद अब उन्हीं दुकानों को दूसरे लोगों को बेंचा जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वे लोग सीएम मनोहरलाल से मिलने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
यह था मामला...
23 जुलाई को जनपरिवाद समिति की बैठक में बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के सामने भाजपा निगरानी समिति के लोकसभा अध्यक्ष प्रो. मंदीप मलिक ने बताया कि रायपुर रोड पर एचएसवीपी का नया सेक्टर 25 विकसित किया जा रहा है। यहां एक प्राइवेट प्रोजेक्ट के मालिकों को फायदा पहुंचाने के लिए एचएसवीपी की जमीन पर 12 मीटर चौड़ा व करीब 500 मीटर लंबा रोड बना दिया है। इस रोड पर अवैध तरीके से लाइटें भी लगा दी गई हैं। इस अवैध रोड को बनाकर प्राइवेट प्रोजेक्ट को सीधे तौर पर करीब 100 करोड़ का फायदा पहुंचाया गया है। बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने इस पर जवाब मांगा तो मौके पर मौजूद एचएसवीपी के एक्सईएन ने कहा कि सड़क किस ने बनाई उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।