फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Work of boundary wall of garbage disposal plant in Satroad stopped after MLA's call

Hisar News: विधायक के फोन के बाद रोका सातरोड में कचरा निस्तारण प्लांट की चहारदीवारी का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Work of boundary wall of garbage disposal plant in Satroad stopped after MLA's call
हिसार। काम बंद होने पर वापस जाते निगम के एमई।
हिसार। नगर निगम ने शुक्रवार को विधायक के फोन के बाद सातरोड में कचरा निस्तारण प्लांट की चहारदीवारी का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। वहीं, लोग अब शनिवार को विधायक जोगीराम सिहाग को साथ लेकर निगमायुक्त प्रदीप दहिया से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मेयर गौतम सरदाना भी मौजूद रहेंगे। बैठक में सातरोड़वासी निगमायुक्त के सामने उनके वार्ड में यह प्लांट न बनाने की मांग रखेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम सातरोड़ के पास नेशनल हाईवे के किनारे 5 एकड़ जमीन पर एक कचरा निस्तारण प्लांट बनाना चाहता है। सातरोड़वासी इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस प्लांट बनने से ढंढूर की तरह यहां भी कचरे का पहाड़ बन जाएगा और इससे प्रदूषण फैलेगा। वहीं निगम का तर्क है कि यह डंपिंग स्टेशन नहीं, बल्कि निस्तारण प्लांट है। यहां आने वाले कचरे को साथ की साथ खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंचकूला में थे निगमायुक्त
सातरोड के लोग शुक्रवार सुबह ही निगमायुक्त से मिलने का फैसला किया था। विधायक जोगीराम सिहाग को अपने साथ ले जाने के लिए सातरोड़वासी उनके आवास पर भी गए थे। यहां विधायक ने निगमायुक्त से फोन पर बात की तो पता चला कि वह पंचकूला में है। इसके साथ ही तय हुआ कि यह मीटिंग शनिवार दोपहर 1 बजे की जाएगी। मनोनीत पार्षद राजपाल मांडू के मुताबिक पहले क्षेत्र के लोग सातरोड़ में ही एकत्रित होंगे। यहां फैसला होगा कि कितने व कौन-कौन लोग निगमायुक्त से मिलने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed