फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Women of self-help group will collect samples to check the quality of water.

Hisar News: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एकत्रित करेंगी पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Women of self-help group will collect samples to check the quality of water.
हिसार। आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय की अमृत मित्र योजना में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को भी शामिल किया है। इसके तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शहर से पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल एकत्रित करेंगी। साथ ही विभाग को लीकेज व पेयजल को दूषित करने वाले कनेक्शन की भी जानकारी देंगी। बता दें कि अमृत मित्र प्रोजेक्ट के तहत अमृत 2 के कार्यों को भी किया जाएगा। राष्ट्रपति 5 मार्च को इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट के लिए इन शहरों का किया चयन

ढाई लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर : हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर व अंबाला।
ढाई लाख से कम आबादी वाले शहर : नारायणगढ़, सिरसा, कैथल, कालका, रेवाड़ी, नरवाना, जींद, थानेसर व झज्जर।

महिलाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित

इसके तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सैंपल एकत्रित कर अपने नजदीकी जनस्वास्थ्य विभाग की लैब में देने होंगे। इसे लेकर लैब के केमिस्ट महिलाओं को प्रशिक्षण देंगे। वहीं लीकेज व पेयजल को दूषित करने वाले कनेक्शन की जानकारी विभाग के शिकायत निवारण केंद्र के माध्यम से देनी होगी। यही नहीं एक माह बाद समूह के कार्य का मूल्यांकन भी किया जाएगा। अगर इस दौरान उनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं लगता है तो उनसे यह कार्य वापस ले लिया जाएगा।
विज्ञापन


ये दिया जाएगा लक्ष्य

ढाई लाख से कम आबादी वाले शहर में
गतिविधि-प्रतिदिन का लक्ष्य-एक माह का लक्ष्य

पानी के सैंपल-15-330

लीकेज-05-110

पेयजल दूषित करने वाले कनेक्शन-05-110

ढाई लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर में

गतिविधि-प्रतिदिन का लक्ष्य-एक माह का लक्ष्य

पानी के सैंपल-30-660

लीकेज-10-220

पेयजल दूषित करने वाले कनेक्शन-10-220

ये रहेगी चयन प्रक्रिया

टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन करने वाली स्वयं सहायता समूह का राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुड़ा होना जरूरी है। इसके आधार पर इनका चयन किया जाएगा। चयनित स्वयं सहायता समूह को विभाग की तरफ से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------



इस योजना का मकसद जल प्रबंधन, जल संसाधन कार्यों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस योजना को कैसे लागू किया जाना है, इसे लेकर मुख्यालय की तरफ से दिशा-निर्देश मिले हैं। जल्द ही इस योजना के तहत कार्य शुरू करवाया जाएगा।
- विनोद कुमार, जिला सलाहकार, जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed