फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman in a consensual relationship stabbed to death; young man goes to police station and says, "I killed Pooja."

Hisar News: सहमति संबंध में रह रही महिला की चाकू से हत्या थाने जाकर युवक बोला- मैंने पूजा को मार दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Woman in a consensual relationship stabbed to death; young man goes to police station and says, "I killed Pooja."
हिसार। शहर के वार्ड 10 स्थित शिव कॉलोनी में बुधवार रात एक युवक ने सहमति संबंध में रह रही महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वीरवार सुबह करीब आठ बजे वह खुद पुलिस थाने पहुंचा और कहा कि उसने पूजा को मार दिया है। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


एचटीएम थाना पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बिहार के बेतिया जिले के बगहा गांव की रहने वाली पूजा (30) महावीर कॉलोनी में किराये के मकान में उत्तर प्रदेश के शामली जिला निवासी गौरव के साथ करीब पांच साल से सहमति संबंध में रह रही थी। गौरव ई-रिक्शा चलाता है और वेटर पार्टी में भी काम करता है। पूजा होटल में काम करती थी। बुधवार रात करीब तीन बजे दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान गौरव ने चाकू से 10-15 वारकर पूजा की हत्या कर दी। पुलिस को सुबह आठ बजे घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंची। घर में पूजा का लहूलुहान शव पड़ा था। गर्दन पर चाकू से सात से आठ वार किए गए थे। मुंह, पीठ, पेट और हाथों पर भी चाकू से हमला किया। पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन


बेटा बोला- मम्मी फोन मांग रही थी, पापा ने तोड़ दिया

पूजा के एक बेटा और एक बेटी है जो झज्जर में एक स्कूल में पढ़ते हैं और हॉस्टल में रहते हैं। स्कूलों में छुटिट्यां होने पर दोनों पूजा के पास आए हुए थे। बेटे किशन ने बताया कि रात करीब नौ बजे मम्मी-पापा के बीच झगड़ा हुआ था। मम्मी फोन मांग रही थी जिसे पापा ने तोड़ दिया। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। घर के बाहर भीड़ जुटने के बावजूद सुबह तक बच्चों की पता नहीं था कि उनकी मम्मी अब इस दुनिया में नहीं रही। नानी संगीता दोनों को अपने साथ घर ले गई। एचटीएम थाना प्रभारी विकास ने बताया कि गौरव के कबूलनामे के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि उसे शक था कि पूजा किसी और व्यक्ति के संपर्क में है। इस वजह से उसकी हत्या कर दी। हालांकि पूजा की मां संगीता ने प्राथमिकी में गौरव पर प्रॉपर्टी के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी में उत्तराधिकारी नहीं बनाने से खफा था

संगीता ने रिपोर्ट में बताया कि पूजा ने अपनी कमाई से 132 गज का एक प्लॉट खरीदा था। अब वह इसमें वह घर बना रही थी। पूजा ने इस प्लाट के दस्तावेज में उत्तराधिकारी के तौर पर पहले गौरव का नाम लिखवाया था। बाद में पहले पति राजू से हुए बच्चों को उत्तराधिकारी बना दिया। इससे गौरव खफा था।

----------------------------


साइड स्टोरी.......

पहले पति ने छोड़ा, देवर के साथ सहमति संबंध में रही पूजा

- मां का दावा- गौरव ने पूजा के साथ की थी कोर्ट मैरिज, हथियार सप्लाई में लिप्त रहा है

माई सिटी रिपोर्टर

हिसार। शिव कॉलोनी में महिला पूजा की हत्या के बाद उसकी मां ने गौरव पर कई गंभीर आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पूजा की मां संगीता ने बताया कि वह पति और बेटे के साथ हिसार में उमेद विहार कॉलोनी में रह रही है। उसके दो लड़कियां और एक लड़का है। पूजा तीनों में सबसे बड़ी थी। उसकी शादी बिहार में ही बगहा के राजू के साथ की थी। उससे दो बच्चे किशन और सोनिया हुए। इसके बाद वह पति और बच्चों के साथ हिसार आ गई। साथ में राजू का भाई भोला भी आया। हिसार में पूजा और राजू के बीच अनबन रहने लगी। इससे पूजा और पहले से शादीशुदा भोला के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। यह देख राजू अपने गांव चला गया। पूजा ने भोला का तलाक करवाया और उसके साथ सहमति संबंध में रहने लगी। इससे उन्हें एक बेटी हुई।

पांच साल पहले पूजा गौरव के संपर्क में आई पूजा

संगीता ने बताया कि करीब पांच साल पहले पूजा गौरव के संपर्क में आई और दोनों में बातचीत होने लगी। उसने पूजा को चेताया था कि यह लड़का ठीक नहीं है। गौरव, भोला को भी धमकाने लगा और पूजा को छोड़ने का दबाव बनाने लगा। उसके डर से आखिर भोला पूजा को छोड़कर चला गया। इसके कुछ दिन बाद गौरव जबरदस्ती पूजा को कोर्ट ले गया और उससे कोर्ट मैरिज कर ली। संगीता का आरोप है कि गौरव आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पहले हथियार सप्लाई करता था। वह बेटी से गंदे काम भी करवाता था। एचटीएम थाना प्रभारी विकास ने बताया कि दोनों के बीच कोर्ट मैरिज संबंधी साक्ष्य अभी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed