फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Winner for the 5th consecutive time in Haryana National Hockey Championship

Hisar News: हरियाणा नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में लगातार 5वीं बार विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Winner for the 5th consecutive time in Haryana National Hockey Championship
हिसार। ओडिशा में हुई 13वीं सब जूनियर महिला नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया। इसके साथ ही हरियाणा की टीम लगातार पांचवीं बार चैंपियन बन गई। हरियाणा टीम में हिसार की 8 खिलाड़ी शामिल रहीं। रविवार को फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने झारखंड को 3-2 से हराया। खास बात रही कि मैच खत्म होने के अंतिम पांच मिनट में सोनीपत की भव्या ने एक गोल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भव्या को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया है। फाइनल मुकाबले में हरियाणा टीम की ओर से सोनीपत की भव्या ने 2 और कुरुक्षेत्र की अंजनी ने 1 गोल किया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शनिवार को हरियाणा टीम ने ओडिशा को शूट आउट में 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, बेटियों ने फाइनल से पहले किए गए गोल्ड जीतने का वादा पूरा कर दिखाया। वहीं, हरियाणा टीम में हिसार से दीपिका, मीनाक्षी, कृति, कैप्टन पूजा मलिक, शशि, सीमा, सिमरणजीत कटारिया, अदिति ने दमखम दिखाया। सीनियर हॉकी कोच आजाद सिंह मलिक का कहना है कि 2017-18 और 2018-19 में हिसार में, 2020-21 में झारखंड, 2021-22 में इम्फाल और 2022-23 में ओडिशा में हुई सब जूनियर महिला नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम चैंपियन बनी हैं।
विज्ञापन


हरियाणा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई है। हमारे लिए गर्व की बात है कि लगातार पांचवीं बार हरियाणा की टीम चैंपियन बनी हैं। स्वर्ण पदक जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को डेढ़ लाख रुपये मिलेंगे। - आजाद मलिक, सीनियर हॉकी कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed