फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Will motivate Hisar for 100% voting through walkathon.

Hisar News: वॉकथॉन के जरिए हिसार को शत प्रतिशत मतदान के लिए करेंगे प्रेरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Will motivate Hisar for 100% voting through walkathon.
पंजीकरण के लिए स्कैन करें।
हिसार। हिसार लोकसभा क्षेत्र में वर्ष 2019 में मतदान का प्रतिशत 72.43 था। इसे शत-प्रतिशत तक पहुंचाने के लिए सामाजिक संगठनों के साथ अमर उजाला भी भागीदार बनेगा। अमर उजाला की ओर से शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार 12 मई को सुबह छह बजे वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन के विशेष सहयोग से होने वाले इस आयोजन में मुख्य अतिथि डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वह वॉकथॉन में शामिल भी होंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने अपने संदेश में कहा कि लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कर हम अपने लिए एक बेहतर प्रतिनिधि और सरकार चुन सकते हैं। चुनाव आयोग भी इसके लिए पूरी कोशिश कर रहा है। वर्ष 2014 में हिसार लोकसभा में 76 प्रतिशत मतदान हुआ था। जो वर्ष 2019 में 72.43 प्रतिशत रह गया। हमें अपने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी तय करनी होगी। हर एक जागरूक नागरिक को खुद मतदान के लिए जाना होगा। साथ ही अपने क्षेत्र में इसके लिए अभियान भी चलाना होगा। वॉकथॉन का शुभारंभ महाबीर स्टेडियम से होगा। जो लक्ष्मीबाई चौक, फव्वारा चौक होते हुए वापस महाबीर स्टेडियम पर ही संपन्न होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए आप क्यूआर कोड को स्कैन करके खुद को पंजीकृत भी कर सकते हैं। हिस्सा लेने के लिए कोई उम्र सीमा तय नहीं की गई है। जिला प्रशासन के अलावा जिला खेल विभाग, रेडक्रास, खेल संगठनों, खेल अकादमी व जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानाें का सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed