फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Will get relief from waterlogging, two sink lakes will be built for the drainage of rain water

जलभराव से मिलेगी मुक्ति, बरसाती पानी की निकासी के लिए बनेंगी दो सिंक लेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Will get relief from waterlogging, two sink lakes will be built for the drainage of rain water
मास्टर प्लान 2041 को लेकर चिह्नित की गई जगहों का अवलोकन करते उपायुक्त उत्तम सिंह। - फोटो : Hisar
हिसार। शहर के लिए दो सिंक लेक बनाई जाएंगी। इनकी खासियत यह कि गुरुत्वाकर्षण (ग्रेविटी) के जरिये बारिश के पानी की निकासी हो जाएगी। शहर के नागरिकों को बारिश के कारण होने वाले जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का बरसाती पानी ग्रेविटी से इन सिंक लेन में जाएगा। इससे शहर की जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी बनेगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के 18 हॉल बनाए जाएंगे। शहर के मास्टर प्लान 2041 में इनकी प्लानिंग भी की गई है। रविवार को उपायुक्त उत्तम सिंह ने मास्टर प्लान में शामिल किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट को लेकर चिह्नित की गई जगहों का दौरा किया और इसे लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। मास्टर प्लान को उपायुक्त सोमवार को संबंधित विभागों की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट की समीक्षा को लेकर बैठक करेंगे। उपायुक्त की मानें तो मास्टर को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि अगले 10 दिनों में इसे मुख्यालय भेजा सके।
विज्ञापन

मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स : अंतरराष्ट्रीय स्तर के 18 हॉल के अलावा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स, हॉकी, फुटबाल, क्रिकेट स्टेडियम, एथलेटिक्स, स्विमिंग पूल जैसी विभिन्न प्रकार की खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट कांप्लेक्स व मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क
शहर में इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट कांप्लेक्स व मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क के लिए जगह चयनित कर ली गई है। ट्रांसपोर्ट कांप्लेक्स में शहर का मेन बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा, जिससे एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। शहर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क के लिए भी जगह का चयन कर लिया गया है, जिसके बगल में ट्रांसपोर्ट नगर होगा।
सरकारी जमीन पर बनेंगे प्रोजेक्ट
मास्टर प्लान के तहत अधिकतर संस्थान व परियोजनाएं सरकारी जमीन पर ही बनाई जाएंगी। प्रत्येक परियोजना के लिए वैकल्पिक स्थानों का भी चयन किया जा रहा है ताकि अगर कहीं कोई अधिग्रहण में दिक्कत आती है तो वैकल्पिक जगह पर कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा ताकि परियोजनाओं में देरी न हो।

प्रारूप फाइनल होने पर मुख्यालय भेजा जाएगा
जिला स्तर पर मास्टर प्लान का प्रारूप फाइनल होकर मुख्यालय भेजा जाएगा। यहां से इसे प्रशासनिक मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा। वहां से पास होने के बाद दोबारा से इसे उपायुक्त के पास भेजा जाएगा, जहां इसे जिला स्तरीय कमेटी में प्रस्तुत किया जाएगा। यहां से इसे राज्य स्तरीय कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। यहां से मंजूरी मिलने के बाद आपत्तियां ली जाएंगी। उसके बाद ही मास्टर प्लान को फाइनल किया जाएगा। इस अवसर पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कार्यकारी अभियंता दलबीर ढिल्लों, परिवहन विभाग के प्रबंधक राहुल मित्तल, डीटीपी मोहन सिंह, मरीन चीफ इंजीनियर संदीप बाना आदि मौजूद रहे।
ये भी प्रोजेक्ट भी किए शामिल
- एजुकेशन सिटी
- एकीकृत पुलिस कांप्लेक्स
- सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव डिस्ट्रिक्ट
- बहुउद्देशीय पार्किंग

मास्टर प्लान 2041 को लेकर अधिकारियों के साथ विचार- विमर्श करते उपायुक्त उत्तम सिंह।

मास्टर प्लान 2041 को लेकर अधिकारियों के साथ विचार- विमर्श करते उपायुक्त उत्तम सिंह।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed