फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Will fight for youth from social media till road: Krishna Satrod

युवाओं के लिए सोशल मीडिया से सड़क तक लड़ेंगे : कृष्ण सातरोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Will fight for youth from social media till road: Krishna Satrod
कृष्ण सातरोड़ को नियुक्ति पत्र सौंपते पदाधिकारी। - फोटो : Hisar
हिसार। यूथ कांग्रेस का संगठन हर वर्ग के युवाओं को जोड़ेगा। कॉलेज एजूकेशन से लेकर रोजगार तक हर मांग में युवाओं के साथ रहेंगे। संगठन को मजबूत करने के लिए यूथ कांग्रेस से सभी सेल का पुनर्गठन किया जाएगा। हमारे पास उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए भाजपा के झूठ को बेनकाब करते हुए लोगों के सामने सच लाएंगे। युवाओं के लिए सोशल मीडिया से सड़क तक लड़ाई लड़ेंगे। यह कहना है हरियाणा यूथ कांग्रेस के नवचयनित उपाध्यक्ष कृष्ण सातरोड़ का।
विज्ञापन

पारिवारिक राजनीतिक इतिहास नहीं
यूथ कांग्रेस में चुनाव लड़ते हुए हिसार जिले निवासी कृष्ण सातरोड़ ने करीब 3 लाख वोट हासिल किए। तीन लाख युवाओं का समर्थन हासिल करने पर उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके परिवार का कोई राजनीतिक इतिहास नहीं है। छात्र संगठन में युवाओं के लिए काम करते थे। 2009 में जब राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के वोटिंग से चुनाव कराने के एलान किए तो पहली बार 2010 में विधानसभा उपाध्यक्ष बने। इसके बाद 2012 में विधानसभा अध्यक्ष बने। 2016 में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने। इसी साल जिला परिषद के सदस्य भी चुने गए। पार्टी उनके काम को देखते हुए 2020 में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया। यूथ कांग्रेस में रहते हुए उन्हें गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान में जिम्मेदारी दी गई। अमेठी में काम करने का मौका मिला। हरियाणा में बरोदा विधानसभा उपचुनाव के बाद ऐलनाबाद उपचुनाव में जोन प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के सभी सेल को करेंगे सक्रिय
कृष्ण सातरोड़ ने कहा कि वह हरियाणा के युवाओं के लिए काम करना चाहते हैं। इस कारण राष्ट्रीय सचिव का पद छोड़कर 2021 में प्रदेश उपाध्यक्ष चुनाव के लिए दावेदारी ठोंकी। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के सभी सेल को सक्रिय किया जाएगा। युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार उपलब्ध न कराने वाली सरकार को हर स्तर पर घेरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed