{"_id":"654fc02cf65ca40b3300cdcd","slug":"weather-will-remain-dry-for-a-week-temperature-will-drop-hisar-news-c-21-hsr1005-258080-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एक सप्ताह तक शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में आएगी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एक सप्ताह तक शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में आएगी गिरावट
Sat, 11 Nov 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इस दौरान तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। मगर कमजोर श्रेणी के होने के कारण ये सिर्फ पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी करेंगे। मैदानी क्षेत्रों में इनका कोई असर नहीं होगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल चुका है। इस वजह से हवा की दिशा और गति में बदलाव आने से तापमान में गिरावट आई है। दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 24.2 से 27.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.3 से 16.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अब 13, 16 व 19 नवंबर को एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। मगर ये काफी ऊंचाई पर सक्रिय होंगे और कमजोर श्रेणी के होंगे जिससे सिर्फ ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। मैदानी क्षेत्रों में इनका असर नहीं दिखेगा।
खुलकर लें सांस, हवा हुई साफ
बारिश व हवाओं के चलने से पर्यावरण में घुला जहरीला धुआं पूरी तरह से धूल गया है। यही नहीं शनिवार को भी 2 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसका असर यह हुआ कि एक्यूआई 100 के नीचे पहुंच गया।
विज्ञापन
शहर-एक्यूआई
भिवानी-108
चरखी दादरी-94
सिरसा-70
फतेहाबाद-68
हिसार-66