फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Water will not be available for two days a week in areas connected to the old waterworks

Hisar News: पुराने जलघर से जुड़े क्षेत्रों में सप्ताह में दो दिन नहीं मिलेगा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Water will not be available for two days a week in areas connected to the old waterworks
पुराने जलघर के वाटर टैंक में बचा हुआ पानी।
हांसी। पुराने जलघर से जुड़े क्षेत्रों में अब सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। जलघर में पानी कम होने से जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। राशनिंग आगामी करीब 20 दिनों तक की जाएगी। हालांकि खरड़ रोड स्थित नए जलघर से सप्लाई नियमित है। वहां पर राशनिंग नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

माइनर में पहले 19 मई तक पानी आना था। तब तक जलघर में पानी खत्म न हो जाए इसलिए अभी से सप्ताह में दो दिन की राशनिंग शुरू की गई है। जलघर में पानी भरे जाने के बाद नियमित पेयजल सप्लाई की जाएगी। अगर नहर में पानी आने में देरी हुई तो राशनिंग बढ़ाई जा सकती है। पुराने जलघर में चार वाटर टैंक है, लेकिन पुराने होने के कारण इन वाटर टैंक की क्षमता कम है। इसमें केवल 24 दिन तक का पानी स्टोर होता है। जबकि नहर में पानी 30 दिनों के बाद आता है। ऐसे में पेयजल संकट से बचने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रति महीने पेयजल राशनिंग करते हैं। फिलहाल पंजाब सरकार ने भाखड़ा से हरियाणा को मिलने वाले पानी की कटौती की है, लेकिन इससे यहां ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि हांसी की माइनरों में यमुना का पानी आता है।
विज्ञापन

इतनी है खपत
प्रति महीने शहर में प्रतिदिन करीब 90 लाख लीटर पानी की खपत है। राशनिंग का असर पुराने जलघर से जुडे क्षेत्रों जैसे सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, भगत सिंह रोड़, तिकोना पार्क, काठ मंडी, कॉलेज रोड़, जवाहर नगर, हुडा सेक्टर, मॉडल टाउन, शांति निकेतन, मोची मोहल्ला, अमर मार्केट, न्यू सुभाष नगर, काली देवी चौक, कृष्णा कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, मुल्तान कॉलोनी, यति नगर, लाल सड़क का कुछ हिस्सा व शहर के कई अन्य हिस्सों पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------19 मई को नहर में पानी आने की संभावना है। जलघर में पानी खत्म न हो जाए इसलिए राशनिंग की गई है। नहर में पानी आने के बाद सप्लाई नियमित होगी। - विक्रम, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article