फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Water and water again on the hard work of youth in Mahavir Stadium

महावीर स्टेडियम में युवाओं की मेहनत पर फिर पानी-पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Water and water again on the hard work of youth in Mahavir Stadium
हिसार महावीर स्टेडियम में झमाझम बारिश के बाद भरा पानी ऐसे में युवा कैसे करेंगे प्रेक्टिस। - फोटो : Hisar
हिसार। महाबीर स्टेडियम में पिछले एक सप्ताह से खिलाड़ियों और युवाओं की प्रैक्टिस पूरी तरह बाधित हो रही है। बीते बुधवार को ही स्टेडियम से पानी निकाला गया था। मगर वीरवार को हुई बारिश के बाद फिर से स्टेडियम पानी से लबालब हो गया है। ऐसे में सेना भर्ती की तैयार कर रहे युवाओं की मेहनत पर फिर से पानी फिर गया है। खेल विभाग की लापरवाही के कारण युवा सड़कों पर अपनी जान जोखिम में डालकर दौड़ लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

उधर, खेल विभाग में कार्यरत जेई विनोद ने बताया कि वीरवार को हुई बारिश के बाद स्टेडियम से पानी निकालना शुरू करवा दिया है। उल्लेखनीय है कि मधुबन पार्क में बोरवेल बना हुआ है। यहां एक जनरेटर लगाया गया है। स्टेडियम का पानी पंप के माध्यम से अंडर ग्राउंड बोरवेल में डाला जा रहा है। यहां से पानी सीवर में जा रहा है। बता दें, कि 12 अगस्त से अग्निवीर की भर्ती होनी है, मगर युवाओं के पास अब प्रैक्टिस का समय कम बचा है।
विज्ञापन

आज खेल विभाग स्टेडियम से पानी की निकासी नहीं करवा पाया है। ग्राउंड होने के बावजूद आज हम सड़कों पर दौड़ लगाने को मजबूर है। कभी भी किसी के साथ हादसा हो सकता है। पिछले चार साल से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा हूं। - दीपक, युवा
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं दो साल से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा हूं। बारिश के कारण कई दिनों से अभ्यास प्रभावित हो रहा है। ग्राउंड में पानी होने के कारण कभी स्टेडियम में सीढ़ियों पर तो कभी कहीं प्रैक्टिस करनी पड़ रही है। अब तो मधुबन पार्क में भरा पानी भी स्टेडियम के ग्राउंड में जा रहा है। - बजरंग बाजिया, युवा
स्टेडियम में पानी भरने के कारण प्रैक्टिस बाधित हो रही है। दौड़ नहीं लगा पा रहे हैं। कभी स्टेडियम की सीढ़ियों पर तो कभी गवर्नमेंट कॉलेज के मैदान में ही थोड़ी बहुत प्रैक्टिस कर पाते हैं। 12 अगस्त से अग्निवीर की भर्ती होनी है। अब तो हमारे पास समय भी नहीं बचा है। - रोहित शर्मा, युवा

पहले हुई बारिश का पानी बीते बुधवार को ही निकाला गया है। अब वीरवार को बारिश के बाद ग्राउंड दोबारा भर गया। पंप के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है। अभी पानी निकलने में दो से तीन दिन का समय लग जाएगा।
- विनोद, जेई, खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed