फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Viscera report reveals death by poison, now signature found on suicide note will be investigated

Hisar News: विसरा रिपोर्ट में जहर से मौत का खुलासा, अब सुसाइड नोट पर मिले हस्ताक्षर की होगी जांच

Tue, 27 Jun 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 27 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Viscera report reveals death by poison, now signature found on suicide note will be investigated
हिसार। शहर के प्रसिद्ध नेत्ररोग विशेषज्ञ डाॅ. अशोक गर्ग के आत्महत्या प्रकरण में विसरा जांच रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मौत जहर के सेवन से हुई थी। हालांकि ये नहीं पता चल पाया कि जहर खुद पिया या किसी और ने पिलाया था। अब पुलिस मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट पर जो हस्ताक्षर है उसके नमूने जांच के लिए लैब में भेजेगी। हस्ताक्षर की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

आजाद नगर थाना पुलिस को दिए गए बयान में मृतक डॉ. अशोक गर्ग की पत्नी डॉ. अरुणा गर्ग ने बताया था कि बेटे के साथ जब घर पर पहुंचे तो हमने देखा कि मेरे पति के मुुंह और नाक से गुलाबी रंग के झाग निकल रहे थे और बेहोशी की हालत में थे। उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर आए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। मृतक डॉ. अशोक गर्ग के पास से दो पेज का सुसाइड नोट मिला था। उनकी पत्नी ने सुसाइड नोट पुलिस को दिया था। सुसाइड नोट में 14 लोगों के नाम लिखे हुए हैं। ये भी लिखा है कि इनकी की वजह से सुसाइड किया है। आजाद नगर थाना पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। डॉक्टर गर्ग के पेट से 1.5 लीटर केमिकल मिला, जिसका रंग भी नहीं बदला हुआ। मुंह और नाक में भी वहीं केमिकल मिला है जो पेट के अंदर था। तीन चिकित्सकों द्वारा किए गए पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट में मौत के कारण उजागर नहीं किए है। शरीर के अंदर से लिए गए सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा और हिसार भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिखा था कि मृतक के पेट के अंदर 1.5 लीटर केमिकल (कीटनाशक) मिला है। मृतक के पेट, आंत, मुंह, नाक और श्वास नली में जो केमिकल मिला है, वह एक जैसा प्रतीत हो रहा है। केमिकल का रंग बदला हुआ नहीं है। जबकि शरीर के अंदर जाते ही केमिकल का रंग बदल जाता है और उसके अंदर खून मिल जाता है। इस केस में ऐसा नहीं है।

विसरा रिपोर्ट आ चुकी है, उसमें जहर से मौत होना सामने आया है। अब मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट पर जो हस्ताक्षर है उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। उसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - रमेश कुमार, आजाद नगर थाना प्रभारी , हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed