फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers staged a sit-in at the medical college gate after pipeline work was halted.

Hisar News: पाइपलाइन का काम रुका तो मेडिकल कॉलेज के गेट पर धरने पर बैठे ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Villagers staged a sit-in at the medical college gate after pipeline work was halted.
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। 
अग्रोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर नौ स्थित गांव अग्रोहा में पेयजल संकट दूर करने के लिए 24 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बिछाई जा रही पाइपलाइन का काम करीब तीन महीने से अटका है। मंगलवार को खुदाई के दौरान महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने काम रुकवा दिया और पुलिस बुला ली। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सरपंच आत्माराम भुक्कल के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के सामने धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण धर्मवीर जाखड़, केडी सिंह और विक्की जाखड़ आदि ने बताया कि सरकार ने गांव की पेयजल समस्या दूर करने के लिए करीब 24 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी किया था। योजना के तहत किशनगढ़ ब्रांच नहर से गांव अग्रोहा के जलघर तक नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई जानी है। इसके अलावा जलघर में टैंक बनाने और गांव में पाइपलाइन बिछाने के कार्य भी होने हैं। पाइपलाइन बिछने से गांव की 14 हजार से अधिक आबादी को पेयजल संकट से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जेसीबी की मदद से पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई शुरू करने पहुंचे तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उन्हें रोक दिया और पुलिस बुला ली। इससे काम दोबारा रुक गया। ग्रामीणों ने इसी महीने काम शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच बोले- जब तक पाइपलाइन नहीं दबेगी, धरना जारी रहेगा
सरपंच आत्माराम भुक्कल ने बताया कि गांव में पेयजल का भारी संकट है। करीब 14 हजार लोगों की प्यास इस पाइपलाइन से जुड़ी है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से पाइपलाइन बिछाने का काम रोके जाने के कारण योजना अधर में है। मंगलवार सुबह खुदाई शुरू करने पहुंचे विभागीय कर्मचारियों को रोककर पुलिस बुला ली गई। जब तक पाइपलाइन बिछाने की अनुमति नहीं मिलती, ग्रामीणों का धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed